होम राज्य उत्तर प्रदेश विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश सरकार के 30 करोड़ वृक्षारोपण मिशन...

विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश सरकार के 30 करोड़ वृक्षारोपण मिशन 2021 योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह-डॉक्टर सुधाकर शर्मा ‘आशावादी’

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई 30 करोड़ वृक्षारोपण मिशन 2021 को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है,आज नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण जन आंदोलन के अंतर्गत तृतीय दिवस वृक्षारोपण का कार्य वृहद स्तर पर किया गया l

कार्यक्रम की अध्यक्षता B.Ed विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सुधाकर शर्मा आशावादी जी ने की तथा श्री रवि भूषण पाठक, डॉ सत्यम मिश्रा, डॉ एम एम फरशोरी, डॉ आर के शर्मा, सूर्य देव गंगवार एवं राम सिंह प्रभारी 23वीं वाहिनी पीएसी एवं उनकी टोली तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक पुष्पेंद्र, प्रवेंद्र, देवेश, अबनेश आदि ने पीपल, आम, जामुन, गुलमोहर, नीम, जंगल जलेबी आदि आदि वृक्षों का रोपण महाविद्यालय के ग्राउंड में किया l कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार इम्‍युनिटी को बढ़ाने वाले पौध लगाए जाने पर भी जोर है। खासतौर पर पीपल, पाकड़, बरगद, जामुन, नीम, देसी आम, सागौन के अतिरिक्त सहजन जैसे पेड़। सीएम योगी ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छायादार व लम्‍बी उम्र वाले पौधों को रोपित किया जाए।इस अवसर पर सुधाकर आशावादी जी ने कहा कि ‘वन है तो कल है’,प्रत्येक वृक्ष एक विचार है, इसे केवल प्राकृतिक संसाधन के रूप में नहीं देखना चाहिए, यह सांस्कृतिक उपकरण भी है सुधाकर आशावादी जी ने आव्हान किया कि वन महोत्सव को जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए पौधारोपण के साथ ही पौधों की सुरक्षा भी करें। l पीएसी 23वी वाहिनी के प्रभारी सूर्य देव गंगवार ने जीवन में वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा की जीवनदायिनी ऑक्सीजन तथा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण अधिक से अधिक किया जाना चाहिए l कार्यक्रम का संचालन वृक्षारोपण प्रभारी डॉ आर.के. शर्मा ने किया l राजेश कुमार शर्मा एवं गुलाब सिंह ने वृक्षारोपण में विशेष सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here