होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू का दीक्षांत समारोह आज, डिप्टी सीएम आएंगे एसपी सिटी और एसपी...

टीएमयू का दीक्षांत समारोह आज, डिप्टी सीएम आएंगे एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक ने लिया टीएमयू ने बंदोबस्त का जायजा

  • मेहमानों और एल्युमिनीज के वेलकम को सभी बंदोबस्त मुकम्मल
  • 153 गोल्ड, 149 रजत, 148 ब्रोंज मेडल्स छात्रों को नवाजे जाएंगे
  • पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह होंगे गेस्ट ऑफ़ ऑनर
  • दीक्षांत समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का होगा सख्ती से पालन
  • शहर विधायक समेत एक दर्जन जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल

आखिर इंतजार खत्म हुआ। चंद घंटों बाद तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में पांचवें दीक्षांत समारोह का शंखनाद होगा। कंवोकेशन के मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा होंगे जबकि पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद सिंह बतौर गेस्ट ऑफ़ ऑनर समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। माननीय डिप्टी चीफ मिनिस्टर पौने ग्यारह बजे टीएमयू कैंपस पहुंचेंगे। करीब सवा तीन घंटे दीक्षांत समारोह में रहेंगे। समारोह में 2018 से 2020 तक के 7,935 स्टुडेंट्स को डिग्रियों तो वहीं टॉप थ्री 450 स्टुडेंट्स को मेडल्स से नवाजा जाएगा। इसमें 153 गोल्ड, 149 रजत, 148 ब्रोंज मेडल्स हैं। समारोह में 2018 से 2021 तक शोध करने वाले 53 शोधार्थियों को पीएचडी अवार्ड की जाएगी। समारोह के दौरान कोविड के मद्देनजर डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन किया जाएगा। मुरादाबाद मंडल से बाहर के मेडलिस्ट यूनिवर्सिटी पहुंचने लगे हैं। रात-दिन यूनिवर्सिटी का सारा अमला दीक्षांत समारोह की अंतिम तैयारियों में जुटा है। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन, एमजीबी श्री अक्षत जैन, रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा, निदेशक प्रशासन श्री अभिषेक कपूर, निदेशक छात्र कल्याण प्रो. एमपी सिंह आदि ने समारोह के सभी स्थलों का जायजा लिया। दूसरी ओर एसपी सिटी श्री अमित आनंद, एसपी ट्रैफिक श्री अशोक कुमार सिंह, सीओ कटघर श्री मनीष यादव, सीओ ठाकुरद्वारा डॉ. अनूप सिंह ने आज यूनिवर्सिटी का भ्रमण किया। उल्लेखनीय है, जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन कुमार 29 जुलाई को बंदोबस्त का जायजा ले चुके हैं। ये अफसरान कैंपस में करीब दो घंटा रहे थे।

दीक्षांत समारोह में पूर्व कुलाध्यक्ष श्री अरविंद गोयल, शहर विधायक श्री रितेश कुमार गुप्ता, खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष श्री गोपाल अंजान, मेयर श्री विनोद अग्रवाल, कांठ विधायक श्री राजेश कुमार चुन्नू, बरेली-मुरादाबाद स्नातक सीट से एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन डॉ. विशेष गुप्ता, एमएलसी श्री हरी सिंह ढिल्लों, मुरादाबाद के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह, मुरादाबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र मिश्रा, संभल के पूर्व सांसद श्री सतपाल सिंह सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली चौहान, यूपी स्टेट कमीशन, पिछड़ा वर्ग के सदस्य श्री गिरीश वर्मा, यूपी स्टेट कमीशन, एससीएसटी की सदस्या साध्वी गीता वरदान की गरिमाई मौजूदगी रहेगी। कोरोना के मद्देनजर इस बार दीक्षांत समारोह ब्लेंडेड मोड में होगा। प्रोसेशन का आज शाम एक बार फिर रिहर्सल हुआ। टीएमयू कैंपस मेहमानों के वेलकम पोल फ्लैक्स से पट गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here