होम राज्य उत्तर प्रदेश स्व. बाबूराम माहेश्वरी स्मृति क्रिकेट मैच,नितिन शर्मा की A टीम 15 ओवर...

स्व. बाबूराम माहेश्वरी स्मृति क्रिकेट मैच,नितिन शर्मा की A टीम 15 ओवर में 56 रन पर हुई ढ़ेर।क्षितिज शंखधार की B टीम ने दी करारी शिकस्त,मैन ऑफ द मैच बने नितिन अग्रवाल, मैच के हीरो रहे,ईशान मेहंदीरत्ता

बदायूं । बदायूं क्लब, बदायूं प्रांगण में बदायूं क्लब द्वारा द्वारा आयोजित स्व. बाबूराम माहेश्वरी की स्मृति में 15-15 ओबर का मैच खेला गया, सुबह 6 बजे शुरू हुए मैच में सबसे पहले क्लब के बरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सुवेंद्र माहेश्वरी (सकरी क्लीनिक) व क्लब के सचिव अक्षत अशेष, ने अपनी कार्यकारिणी के साथ स्व0 बाबू राम माहेश्वरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मैच शुरू होने की घोषणा की। विदित हो कि पिछले तीन सालों से डॉ सुवेंद्र माहेश्वरी अपने पिता स्व0 बाबूराम माहेश्वरी की स्मृति में क्लब सदस्यो के बीच मैच का आयोजन कराते आ रहे हैं आज तीसरे आयोजन में A टीम के कप्तान नितिन शर्मा व B टीम के कप्तान क्षितिज शंखधार के बीच मैच खेला गया जिसमें टॉस जीत कर A टीम के कप्तान नितिन शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया,B टीम के फ़ास्ट बॉलर नवीन शर्मा,नितिन अग्रवाल,ईशान मेहंदीरत्ता की तिकड़ी ने A टीम को निर्धारित 15 ओवर में मात्र 56 रन पर समेट दिया ।


जिसके जबाब में 56 रन का पीछा करने उतरी B टीम के ओपनर टीम के नितिन अग्रवाल ने ताबड़तोड़ 24 रन बनाए उन्होंने लगातार 3 छक्के की हैट्रिक लगाकर व बॉलिंग में 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया।बहीं B टीम के दूसरे खिलाड़ी ईशान मेहंदीरत्ता ने भी नावाद 18 रन बनाते हुए तीन विकेट भी हासिल किए बहीं विकेट कीपिंग में 2 खिलाड़ियों को स्टम्पिंग आउट कर मैच के हीरो का खिताब अपने नाम किया। टीम B ने 56 रन का लक्ष्य 5 विकेट खोकर आठवें ओबर में 57 रन बना कर टीम A को करारी शिकस्त दी। टीम A की ओर से डॉक्टर चित्रांश सक्सेना व विक्रांत मेहंदीरत्ता ने 2-2 विकेट लिए।टीम B की ओर से नितिन अग्रवाल ने 4 ईशान मेहंदीरत्ता ने 3 व नवीन शर्मा , क्षितिज शंखधार ने दो दो विकेट लिये। टीम के कप्तान क्षितिज शंखधार ने छक्का जड़ कर अपनी टीम को विजय दिलाई,

मैच के अन्त में पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि रहे नगर विकास राज्य मंत्री श्री महेश चन्द्र गुप्ता ने इस मैच के आयोजन के लिए क्लब एवं पदाधिकारियों की सराहना करते हुये कहा, क्लब निरन्तर सक्रियता से सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा जनपद में कार्य कर रहा है, जो संस्था की उत्कृष्टता का परिचायक है, क्लब की ओर से मुख्य अतिथि को माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। नगर विकास राज्य मंत्री श्री महेश चन्द्र गुप्ता ने विजेता एवं उपविजेता खिलाडियों को प्रतीक चिन्ह देकर हौसला बढ़ाया।मैच के अम्पायर संतोश शर्मा एवं डालचन्द मथुरिया को नगर विकास राज्य मंत्री श्री महेश चन्द्र गुप्ता ने सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नितिन अग्रवाल को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ईशान मेंहदीरत्ता, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नवीन शर्मा एवं सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार नितिन शर्मा को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर मैच में खेलने वाले खिलाडियों की A टीम में नितिन शर्मा (कप्तान) आशीष सिंघल, आशीर्वाद वशिष्ठ,दीपक सक्सेना,किशन वैश्य, परविंदर सिंह दुआ, डॉ.चित्रांश सक्सेना,संजय रस्तोगी, मनीष सिंघल, डॉ.प्रशांत कोहली,श्रेय सिंघल,विक्रांत मेंहदीरत्ता B टीम में क्षितिज शंखधार (कप्तान) ज्योति मेंहदीरत्ता, डॉ. अक्षत अशेष,प्रदीप शर्मा,ओजित शर्मा, कुलदीप रस्तोगी, अनूप रस्तोगी, रजत रस्तोगी, डॉ.आदित्यहरी गुप्ता, क्षितिज माहेश्वरी, नितिन शर्मा, नितिन अग्रवाल, ,ईशान मेंहदीरत्ता, नवीन शर्मा,रविन्द्र मोहन सक्सेना रहे।

कार्यक्रम में शरद रस्तोगी, डॉ. पीयूष माहेश्वरी, सुमित मिश्रा, नरेश चन्द्र शंखधार, सुशील शर्मा सहित बड़ी संख्या क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। मैच की कमेन्टरी श्री रविन्द्र मोहन सक्सेना एवं संचालन सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने किया। क्लब के बरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एस. के. गुप्ता ने अन्त में सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here