होम राज्य उत्तर प्रदेश वरिष्ठ कवि कुलदीप अंगार ‘हिन्दी साहित्य भारती’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

वरिष्ठ कवि कुलदीप अंगार ‘हिन्दी साहित्य भारती’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

अखिल भारतीय स्तर की राष्ट्रीय संस्था ‘हिन्दी साहित्य भारती’ का गठन केंद्र में किया गया है। इसमें साहित्य अनुरागियों और साहित्य मनीषियों को तरजीह दी गई है। हिन्दी साहित्य भारती के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सुकवि डॉ. रवीन्द्र शुक्ल (पूर्व शिक्षा मंत्री, उत्तरप्रदेश सरकार) ने शनिवार को बदायूँ के वरिष्ठ कवि कुलदीप अंगार को हिन्दी साहित्य भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया है ।

कवि कुलदीप अंगार


संस्था का उद्देश्य,‘हिंदी साहित्य भारती’ के माध्यम से संपूर्ण देश में विशाल जनआंदोलन कर पूरे देश में कक्षा 8 तक की शिक्षा का माध्यम मातृभाषा में बनाना है ।हिन्दी साहित्य भारती के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शुक्लजी का उद्देश्य इस संस्था के माध्यम से अपने संकल्प”इदं राष्ट्राय इदं न मम्”हिंदी को विश्व स्तर पर प्रचारित प्रसारित करने के साथ ही भारत की राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता प्रदान कराने के लिए का उद्देश्य है।संस्था के सभी सदस्यों से भाषा-संस्कृति के विस्तार हेतु “हिंदी साहित्य भारती” की अप्रत्याशित प्रगति तथा इस कार्य को राष्ट्र समर्पित कार्य मानते हुए अपने सर्वस्व समर्पण सहयोग का आह्वान किया है।
ज्ञात हो कि कुलदीप अंगार विगत 32 वर्ष से काव्य के क्षेत्र में गतिमान हैं और कवि-सम्मेलन के मंच के सक्रिय कवियों में उनकी गणना होती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here