होम राज्य उत्तर प्रदेश मोदी मंत्रिमंडल विस्तार 2021: 11 महिलाएं, 27 OBC और 12 SC,10 का...

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार 2021: 11 महिलाएं, 27 OBC और 12 SC,10 का प्रमोशन,33 नए चेहरे ने ली मंत्री पद की शपथ,13 मंत्रियों से लिए गए इस्तीफे,कैबिनेट में पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों का रखा खास ध्यान;बदायूँ से वीएल वर्मा मोदी मंत्रिमंडल में हुए शामिल,समर्थकों ने मिठाई वांट कर मनाया जश्न।

नई दिल्ली, 07 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फेरबदल के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। आज कुल 43 दिग्गज नेताओ ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले की दिग्गज मंत्रियों से इस्तीफे लिए गए, जिसके बाद अब उन खाली पदों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। शपथ ग्रहण से पहले भावी मंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने आज अपने आवास पर बैठक की, इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल समेत कई बड़े नाम मीटिंग में शामिल रहे। आपको बता दें कि नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। 43 मंत्रियों के नाम फाइनल होने के बाद उन्हें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।जानकारों का कहना है कि अगले साल उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कैबिनेट विस्तार में चुनावी राज्यों पर फोकस किया गया है.कैबिनेट में पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों का खास ध्यान रखा गया है.साथ ही मिशन 2024 के हिसाब से टीम को तैयार किया जा रहा है.

1. नारायण राणे 2. सर्बानंद सोनोवाल 3. वीरेंद्र कुमार 4. ज्योतिरादित्य सिंधिया 5. आरसीपी सिंह 6. अश्विनी वैष्णव 7. पशुपति कुमार पारस
8. किरण रिजिजू 9. राजकुमार सिंह 10. हरदीप सिंह पुरी 11. मनसुख मंडाविया 12. भूपेंद्र यादव 13. पुरुषोत्तम रूपाला 14. जी किशन रेड्डी
15. अनुराग ठाकुर 16. पंकज चौधरी 17. अनुप्रिया पटेल 18. सत्यपाल सिंह बघेल 19. राजीव चंद्रशेखर 20. शोभा करंदलाजे 21. भानुप्रताप सिंह वर्मा 22. दर्शना विक्रम जरदोश 23. मीनाक्षी लेखी 24. अन्नपूर्णा लेखी 25. ए नारायण स्वामी 26. कौशल किशोर 27. अजय भट्ट 28. बीएल वर्मा 29. अजय कुमार 30. देवसिंह चौहान 31. भगवंत खूबा 32. कपिल पाटिल 33. प्रतिमा भौमिक 34. सुभाष सरकार 35. भगवत कृष्ण राव कराड़ 36. राजकुमार रंजन सिंह 37.भारती प्रवीण पवार 38.विश्वेश्वर टुडू 39. शांतनु ठाकुर 40. महेंद्र भाई मुंजापारा 41.जॉन बारला 42. एल मुरुगन ​​​​​​​43. नीतीश प्रामाणिक

इन मंत्रियों से लिए गए इस्तीफे 1.डॉक्टर हर्षवर्धन 2.रमेश पोखरियाल निशंक 3.संतोष गंगवारर 4.विशंकर प्रसाद 5.बाबुल सुप्रियो 6.प्रकाश जावडेकर 7. सदानंद गौड़ा 8.रतन लाल कटारिया 9. प्रताप सारंगी 10.देबोश्री चौधरी 11.थावरचंद गहलोत 12.संजय धोत्रे 13.राव साहेब दानवे पाटिल

बिल्सी-बदायूँ से वीएल वर्मा को मोदी मंत्रिमंडल में हुए शामिल किये जाने पर,समर्थकों ने मिठाई वांट कर जश्न मनाया,समर्थको ने बंबा चौराहा अटल चौक पर जमकर आतिशबाजी कर मिठाई वितरण कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी खुशी का इज़हार करने वालों में भाजपा नेता विवेक राठी युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष शेखर सक्सेना,नगर अध्यक्ष गगन राठी , दीपक माहेश्वरी (बाबा ),पीयूष शाक्य , अमित मिश्रा ,सूर्यप्रकाश देवल .प्रमोद तोमर रोहित चौहान मधुप राठी तेज प्रताप अनुज धानी अवधेश पाराशर,गौरव गुप्ता, आशीष सक्सेना,मोहित उपाध्याय,सहित समर्थक मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here