होम राज्य उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख चुनाव: अंतिम समय में भाजपा ने खोले पत्ते, जारी की...

ब्लाक प्रमुख चुनाव: अंतिम समय में भाजपा ने खोले पत्ते, जारी की 15 प्रत्याशियों की सूची

ब्लाक प्रमुख चुनाव में बीजेपी ने अंतिम समय पर अपने पत्ते खोल दिये है। पार्टी ने 15 सीटों पर प्रत्याशियों नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चुनाव में जातीय समीकरण साधने की पूरी कोशिश की है। दो यादव नेताओें को भी मैदान में उतारा गया है।

बदायूँ भाजपा ने उत्तरप्रदेश व बृज क्षेत्र के अनुमोदनोपरांत जनपद बदायूँ के 15 ब्लॉक प्रमुख के लिये प्रत्याशी की घोषणा कर दी गयी है, बता दें कि ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए आठ जुलाई को नामाकंन होगा जबकि 10 जुलाई को मतदान व मतगणना करायी जाएगी। प्रशासन चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। सभी 22 सीटों के लिए एआरओ नामित किये जा चुके हैं। आज नाम निर्देशन फार्म बिक्री का आखिरी दिन है। प्रत्याशी ब्लाकों पर डटेे हुए हैं।

इसी बीच भाजपा ने बुधवार की दोपहर अपने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी पार्टी की लिस्ट में 9 महिला व 6 पुरुष प्रत्याशी घोषित किए हैं।

अंबियापुर- श्रीमती रेखा देवी,आसफ़पुर -श्री ओम कृष्ण,इस्लामनगर- एड. गजेंद्र सिंह यादव.उझानी- श्री शिशुपाल शाक्य उसावां-श्रीमती ममता, कादरचौक- श्री वीरेंद्र पाल सिंह,जगत- श्री यादवेंद्र सिंह शाक्य, दहगवां-श्रीमती नीलम गुप्ता,दातागंज-श्री अतेंद्र विक्रम सिंह, बिसौली-श्रीमती सरला, म्याऊं- श्रीमती विनीता कुमारी,
वजीरगंज- श्रीमती नीलांजना चौहान,समरेर- श्रीमती श्रद्धा सक्सेना, सहसवान -श्रीमती कृति सिंह,सहित
सलारपुर से श्रीमती विचित्रा देवी को प्रत्याशी बनाया गया है ।

उत्तर प्रदेश में सभी 826 ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा और उसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे. जिला पंचायत की तर्ज पर बीजेपी ब्लॉक प्रमुख पदों पर जीत का परचम फहराने की कवायद में है. वहीं, सपा और कांग्रेस ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में नई रणनीति के साथ उतरने का फैसला किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here