बदायूँ जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी दीपा रंजन ने शुक्रवार को जिले के तेरह निर्विरोध निर्वाचित हुए ब्लॉक प्रमुखों को अपने कार्यालय में प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपने विकासखंड में विकास कार्यों को गति प्रदान करने का संदेश दिया।
जिन 13(तेरह) ब्लॉकों के नव निर्वाचित प्रमुखों को प्रमाण पत्र दिया गया उनमें, अंबियापुर- श्रीमती रेखा देवी,आसफ़पुर -श्री ओम कृष्ण, इस्लामनगर- एड. गजेंद्र सिंह यादव.उझानी- श्री शिशुपाल शाक्य उसावां-श्रीमती ममता, कादरचौक- श्री वीरेंद्र पाल सिंह,जगत- श्री यादवेंद्र सिंह शाक्य, दहगवां-श्रीमती नीलम गुप्ता,दातागंज-श्री अतेंद्र विक्रम सिंह, म्याऊं- श्रीमती विनीता कुमारी,समरेर- श्रीमती श्रद्धा सक्सेना, सहसवान -श्रीमती कृति सिंह,सलारपुर से श्रीमती विचित्रा देवी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने प्रमाण-पत्र देने के बाद सभी निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को बधाई शुभकामनाएं दी।
इस दौरान नगर विकास राज्य मंत्री, महेश चंद्र गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती, दातागंज विधायक राजीव सिंह “बब्बू” पूर्व MLC जितेंद्र यादव,पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य सहित बरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे सभी ने निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को बधाई शुभकामनाएं दी।






















