होम राज्य उत्तर प्रदेश गुरु पूर्णिमा पर आचार्य रसेन्दु ने विप्र बालकों का मुंडन पश्चात कराया...

गुरु पूर्णिमा पर आचार्य रसेन्दु ने विप्र बालकों का मुंडन पश्चात कराया सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार,

बदायूँ गुरु पूर्णिमा पर परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला बदायूँ में विप्र बालकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार एवं गुरुदीक्षा का कार्यक्रम रसेन्दु जी महाराज के सान्निध्य में उनके शिष्य आचार्य शब्देन्दु तथा मन्वेन्दु द्वारा वैदिक परम्परा के साथ विधिवत् सम्पन्न कराया । इस दौरान कुल 11 विप्र बालकों का हुआ मुंडन पश्चात यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न हुआ।


यज्ञोपवीत संस्कार से पूर्व विप्र बालकों का मुंडन करवाया गया इसके बाद विधि-विधान से भगवान गणेश सहित देवताओं का पूजन यज्ञवेदी एवं विप्रो को अधोवस्त्र के साथ माला पहना कर बैठाया गया। विनियोग मंत्र, ब्रह्मचर्य के पालन की शिक्षा के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। गायत्री मंत्र की दीक्षा देने के बाद विप्र बालकों ने दीक्षा लेकर गुरु को अर्पण की।गुरु आचार्य रसेंदु ने उनके कानों में गुरु मंत्र भी दिया।
आचार्य रसेंदु ने कहा कि ब्रह्मोपनिषद् में यज्ञोपवीत को श्रेष्ठ और परम पवित्र कहा गया है। यज्ञोपवीत धारण करने से आयु वृद्धि, आरोग्य और धर्म मार्ग पर चलने वाली श्रेष्ठ संतान प्राप्त होती है।
ब्राह्मण समाज के मण्डल महामंत्री अजय मिश्र ने सनातन धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु ऐसे कार्यक्रम के आयोजन को आवश्यक बताते हुए आयोजक मण्डल की सराहना की एवं इस कार्य मे यथासम्भव सहयोग की भी घोषणा की।

इस अवसर पर कछला डिग्री कालेज प्रबन्धक अश्विनी कुमार भारद्वाज, वरिष्ठ समाजसेवी अजय मिश्र,
रजनी मिश्रा, सर्वेन्द्र पाठक, इन्द्राणी पाठक, आयुष भारद्वाज तथा अन्य शिष्य उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here