होम राज्य उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अरविंद गुप्ता व प्रमिला गुप्ता को “किशोर न्याय...

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अरविंद गुप्ता व प्रमिला गुप्ता को “किशोर न्याय बोर्ड बदायूँ” का न्यायिक सदस्य बनाये जाने पर अखि.भा.वै.ए.परिषद ने किया सम्मान

बदायूं । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अरविंद गुप्ता एडवोकेट व प्रमिला गुप्ता को “किशोर न्याय बोर्ड बदायूँ” का सदस्य बनाये जाने पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद बदायूँ की शाखा ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों सदस्यों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।पुलिस लाइन चौराहे स्थित बालाजी बीज भंडार पर आयोजित बैठक में वैश्य एकता परिषद के संरक्षक ज्वालाप्रसाद गुप्ता, डॉ जयप्रकाश गुप्ता ने सयुंक्त रूप से दोनों नामित सदस्यों को सम्मान स्वरूप माल्यार्पण कर व वुके भेंट कर सम्मानित किया गया ।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किशोर न्याय बोर्ड के लिए न्यायिक सदस्य के रूप में अरविंद गुप्ता व प्रेमिला गुप्ता को चयनित किया गया है अधिवक्ता अरविंद कुमार गुप्ता संस्थापक ( जे एस एम इंटर कॉलेज उसहैत)व “दृढ़ संकल्प ” उत्तर प्रदेश महौर वैश्य महासभा ,अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश आदि समाज सेवी संगठनों में सक्रिय भूमिका के चलते सर्व समाज में लोकप्रिय हैं।वहीं महिला सदस्य के रूप में श्रीमति प्रेमिला गुप्ता भी समाज सेविका के रूप में विख्यात हैं श्रीमती प्रमिला वरिष्ठ अधिवक्ता स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता (प्रदेश सह संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ )की धर्मपत्नी हैं।इस मौके पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद बदायूं के जिला अध्यक्ष के.बी गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक राज महाजन ,नितिन महेश्वरी, राजीव गुप्ता युवा कार्यकारिणी से जिला उपाध्यक्ष अंश गुप्ता ,शुभम अग्रवाल, समर्थ गुप्ता, सनी गुप्ता मौजूद रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here