होम राज्य उत्तर प्रदेश बडी खुशखबरी! इस माह से शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन, एम्स ने...

बडी खुशखबरी! इस माह से शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन, एम्स ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया शनिवार को एक राहतभरी खबर दी है। उन्होंने बताया है कि वे भारत में बच्चों का वैक्सीनेशन सितंबर से शुरू हो सकता है। अगर डीजीसीए से मंजूरी मिली, तो जल्द ही बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक इसे मंजूरी मिली नहीं है।

एम्स (AIIMS) डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के अनुसार, कोविड वैक्सीन का बच्चों पर ट्रायल सितंबर तक पूरा हो जाएगा। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की स्वीकृति मिलते ही बच्चों के टीकाकरण अभियान प्रारंभ कर दिया जाएगा। फिलहाल एम्स में भारत बॉयोटेक और सीरम के वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। ट्रायल के तीनों चरण पूर्ण होने पर डीजीसीए आपातकालीन उपयोग की अनुमति प्रदान कर सकता है।

आपको बता दें कि एम्स में आने वाले सप्ताह में 2 से 6 साल के बच्चों पर भारत बॉयोटेक का कोवैक्सीन के दूसरे खुराक का ट्रायल शुरू होने वाला है। इसके लिए एम्स ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं 6 से 12 साल के बच्चों पर इस वैक्सीन के दूसरे डोज का ट्रायल हो चुका है।

कोवैक्सीन के अलावा एम्स ने जाइडस कैडिला का भी ट्रायल पूरा कर चुका है। इस वैक्सीन को इमरजेंसी के लिए इस्तेमाल करने की मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।बहीं फ़ाइजर वैक्सीन को अमेरिकी नियामक की तरफ से हरी झंडी दिखा दिया गया है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में सितंबर तक बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो सकता है।
‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट बहुत ही खतरनाक- गुलेरिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here