होम राज्य उत्तर प्रदेश भामाशाह जयंती पर गठित हुई भामाशाह सेना ने ज़रूरतमंद लोगो को बांटे...

भामाशाह जयंती पर गठित हुई भामाशाह सेना ने ज़रूरतमंद लोगो को बांटे रसद खाद्यान सामिग्री के पैकेट,मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे राज्यमंत्री महेशचन्द्र गुप्ता

बदायूँ, दानवीर शिरोमणि भामाशाह जी के 475वीं जयंती पर आज बदायूँ में भामाशाह सेना का गठन किया गया,संत टायर एजेंसी पर आयोजित अपने पहले ही कार्यक्रम में आज में समाज सेवा के तहत भामाशाह सेना के सरंक्षक मंडल के करकमलों से ज़रूरतमंद लोगो को रसद खाद्यान सामिग्री के पैकेट वितरित किये गये ।कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर शिरोमणि भामाशाह जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। भामाशाह सेना के सम्पूर्ण संरक्षक मंडल को चंदन का तिलक लगा कर पगड़ी व पेटिका पहना कर सम्मानित किया गया। जयंती के सुअवसर पर मुख्यातिथि के रूप में राज्यमंत्री महेशचन्द्र गुप्ता जी विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल जी मौजूद रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्त कुमार गुप्ता जी व ज्वालाप्रसाद गुप्ता जी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता जी दीप प्रज्वलन कर किया,इस अवसर पर भामाशाह सेना से जुड़े युवाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ध्रुव देव गुप्ता द्वारा भामाशाह सेना के निर्माण से युवाओं को समाज मे एक नयी दिशा और दशा मिलेगी आज के पावन दिन दानवीर भामाशाह का जन्म हुआ था और इस गौरवशाली दिन को भामाशाह जयंती के रूप में भामाशाह सेना के द्वारा मनाकर युवाओं को समाज से जोड़ने का नया मार्ग ध्रुव देव गुप्ता ने खोल दिया है ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगरपालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल ने अपने उदबोधन में कहा कि दानवीर भामाशाह जी किसी जाति विशेष के नही है वे एक सर्वसमाज हितकारी महापुरुष थे उनकी गाथाओं से युवाओं ने आज प्रेरणा लेकर भामाशाह सेना का निर्माण युवावर्ग के लिये सच्चा अच्छा पथ प्रदर्शित करेगा ।इस अवसर पर भामाशाह सेना के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता महामंत्री कौशल गुप्ता ने जयंती के उपलक्ष्य पर कहा सेना चंदा उगाई का काम नही करेगी साथ ही समाज के हित मे समाजिक कार्यो को करना इस भामाशाह आर्मी का प्रमुख कार्य होगा ।

कार्यक्रम संचालन भामाशाह सेना के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता एवं कौशल गुप्ता ने किया । इस मौके पर चन्द्रप्रकाश गुप्ता, के०बी० गुप्ता, आरके गोयल, शिवस्वरूप गुप्ता, अजय के गुप्ता, दिलीप गुप्ता एड०, देवध्वनी गुप्ता एड०, राजीव गुप्ता, नवनीत गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, मनोज गुप्ता बिट्टन, अवधेश गुप्ता, पारस गुप्ता, विकास माहेश्वरी,अंशु गुप्ता, विजय गुप्ता, अंकुर गुप्ता, पलाश गुप्ता, विराज पाठक, पुष्पेंद्र मिश्रा, रमन पटेल अंकित गुप्ता इत्यादि लोग दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here