होम राज्य उत्तर प्रदेश भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर बदायूँ में भामाशाह सेना का हुआ...

भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर बदायूँ में भामाशाह सेना का हुआ उदय

बदायूँ भामाशाह की जयंती पर आज बदायूँ में भामाशाह सेना का गठन किया गया ।भामाशाह सेना के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता ने बताया की भामाशाह सेना के द्वारा दिनाँक 28/06/2021 को दानवीर शिरोमणि भामाशाह जी की 474 जयंती के उपलक्ष्य में राज्यमंत्री महेशचन्द्र गुप्ता जी के द्वारा ज़रूरतमंद लोगो को सूखे खादान सामिग्री के पैकेट भामाशाह सेना के ओर दिये जायेंगे एवं बृक्षारोपण किया जायेगा ।

उन्होंने बताया कि भामाशाह सेना का मुख्य उद्देश्य वैश्य युवाओं को जोड़ कर दानवीर शिरोमणी भामाशाह जी के आदर्शो पर चलने के लिये प्रेरित किया जाएगा।साथ ही भामाशाह सेना के संरक्षक मण्डल के निर्देशों पर सामाजिक कार्यो को गति देंगें।धुर्वदेव ने आगे कहा कि शीघ्र ही सेना को ब्रह्दरूप देकर पद सृजित किये जायेंगे साथ ही सेना का पूरे भारतवर्ष में विस्तार किया जाएगा । इस अवसर पर एड० कौशल गुप्ता ने बताया कि भामाशाह सेना का कोई भी कार्यकर्ता किसी प्रकार चंदा उगाई का कार्य कभी नहींं करेगा।संगठन के लिये आवश्यक धन की व्यवस्था सेना के सभी पदाधिकारि आपसी सहयोग से करेंगें । इस अवसर पर एड० कौशल गुप्ता, अरुण महाजन कुक्कू, रतन गुप्ता बरेली, सर्वेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, देवध्वनी गुप्ता, विकास माहेश्वरी, रामौतार गांधी, नरेंद्र गुप्ता, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, संजीव गुप्ता, ज्वाला प्रशाद गुप्ता, संजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, अजय के गुप्ता, दिलीप गुप्ता एड०, सचिन सेवक, चंदन गुप्ता, विशाल गुप्ता, अंश गुप्ता, पंकज गुप्ता, शिवस्वरूप गुप्ता, मुरलीमरोहर गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, अमन गुप्ता, अनूप गुप्ता, अंकित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here