लखनऊ. बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की संपत्ति ब्योरा मांगा है. सभी को अपनी सम्पति का ब्योरा 20 जुलाई तक देना होगा. विभाग हर 5 साल पर संपत्ति का ब्योरा देने का आदेश दिया है. अधिकारियों व कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर ब्योरा जारी करना होगा.

वहीं अब बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय और स्कूलों में एक ही जिले व मंडल में लंबे समय से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाया जाएगा. विभाग ने लंबे समय के बाद एक ही जिले में जमे अधिकारियों व कर्मचारियों का 10 जुलाई तक स्थानांतरण करने के आदेश है. बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव ने एक ही जिले व मंडल में जमे खंड शिक्षा अधिकारियों, समूह ग के लेखाकार, सहायक लेखाकार, वरिष्ठ संप्रेक्षक, कनिष्ठ संप्रेक्षकों का तबादला भी अवरोही क्रम में अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं.


























