- नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान देवध्वनी गुप्ता व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राहुल सिद्धार्थ के जागरूकता के प्रयास लाये रंग
- मौजमपुर कैम्प में 112 लोगो ने एवं नगासी में 40 लोगो का सफलतापूर्वक बैक्सीनेशन करवाया
- भ्रांतियों के चलते पहले टीकाकरण से थी दूरी, अब वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे आगे
बदायूँ। कोरोना से ग्रामीणों को बचाने के लिए उन्हें वैक्सीन के सुरक्षा कवच से लैस करने की जनप्रतिनिधियों ने ठानी है। लगातार जागरूक करने का असर है कि विकास खंड उसावां की ग्राम मौजमपुर नगासी में प्रधान देवध्वनि गुप्ता एवम प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री राहुल सिद्धार्थ के सहयोग से ग्रामवासियों को जागरूक कर अब तक 112 लोगो एवं नगासी में 40 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। शेष लोगों को प्रतिरक्षित कराने के लिए प्रधान देवध्वनि गुप्ता एवम प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री राहुल सिद्धार्थने कमान संभाल ली है।
कोरोना की भयावहता से बचाने के लिए अब ग्रामीणों को जागरूक करने का जिम्मा जनप्रतिनिधियों ने संभाल लिया है। ग्रामीणों का ऑक्सीमीटर से आक्सीजन लेवल और थर्मल स्कैनर से तापमान जांचा जा रहा है। जो संदिग्ध मिल रहे हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर हाल में वे खुद को अपने परिवार को सुरक्षित करने के प्रति सजग हैं। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चल रहा है। ग्राम मौजमपुर नगासी के प्रधान देवध्वनि गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण को गति देने के लिए गांव में बैठकें भी हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में कैंप लगवाकर ग्रामीणों को टीके लगवाए जा रहे हैं।इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री राहुल सिद्धार्थ ने बताया कि ग्राम मौजमपुर नगासी में वैक्सीनेशन कराने को लोग आगे नहीं आ रहे थे, लेकिन प्रधान देवध्वनि गुप्ता के समझाने पर ग्रामीणों ने भी वैक्सीन लगवाई है
इस अवसर पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान देवध्वनी गुप्ता ने कहा कि ग्रामपंचायत मौजमपुर नगासी के लोग आदर्श ग्रामवासी है में प्रधान की भूमिका में रहते हुये शासन प्रशासन की गाईड लाइनों व नियमों के पालन कराने के लिये अपने ग्रामवासियों सहित सदैव प्रयासरत रहूंगा, ग्राम मौजमपुर नगासी में साफ,सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है साथ ही सेनिटाइजर छिड़काव कराया जा रहा है
इस मौके पर टीकाकरणकर्ता प्रशांत वर्मा वेरीफायर, टीकाकर्मी वंदना रानी वर्मा, आशा चाँदतारा, आंगनवाड़ी अज़ीमबनो, रोजगार सेवक संजीव एव नगासी में ललिता देवी वेरीफायर, विभा सिंह टीकाकर्मी, संतोष आशा, किरण आंगनबाडी आदि मौजूद रहे

















