होम राज्य उत्तर प्रदेश अभी-अभी: भाजपा ने जयंत चौधरी को दिया तगडा झटका, पार्टी मे मची...

अभी-अभी: भाजपा ने जयंत चौधरी को दिया तगडा झटका, पार्टी मे मची खलबली,विपक्ष हुआ चारों खाने चित्त

बागपत: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के जिले बागपत से सामने आ रही है। खबर है कि रालोद की जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार भाजपा में शामिल हो गई हैं। ये राष्ट्रीय लोकदल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। रालोद उम्मीदवार ममता किशोर ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने उन्हें भाजपा ज्वाइन कराई है।

आपको बता दें कि ममता किशोर पत्नी जय किशोर वार्ड-13 से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद अब रालोद के पास कोई उम्मीदवार नहीं बचा है। सपा और रालोद ने ममता किशोर को सांझा उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन अब ममता ने बीजेपी का दाम थाम रालोद को बड़ा झटका दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि रालोद सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के चक्रव्यूह में बुरी तरह फंस गई है।

भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय
ममता किशोर के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। आपको बता दें कि आज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के नाम की घोषणा होनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here