होम राज्य उत्तर प्रदेश सेहत के लिए पेड़-पौधे वरदान : वीसी टीएमयू के कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर...

सेहत के लिए पेड़-पौधे वरदान : वीसी टीएमयू के कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर साइंसेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रोग्राम

  • वीसी ने दी सलाह, धरती को बनाएं रहने लायक
  • टीएमयू कैंपस में चौतरफा हरियाली आच्छादि
  • रजिस्ट्रार, एसोसिएट डीन और निदेशक ने पौधों को सींचा

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के वीसी प्रो. रघुवीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहा, सेहत के लिए पेड़-पौधे वरदान हैं, लेकिन अफ़सोस है कि पर्यावरण से छेड़छाड़ के चलते मनाव जीवन पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में हमें धरती को रहने लायक बनाना होगा। वह कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर साइंसेज की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने पौधों को भी सींचा। इस मौके पर रजिस्ट्रार डॉ, आदित्य शर्मा, एसोसिएट डीन डॉ. मंजुला जैन, छात्र कल्याण निदेशक प्रो. एमपी सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. बलराज सिंह, एआर श्री दीपक मालिक, एआर श्री विशेष सिंह, श्री जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

कुलपति प्रो. सिंह बोले, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी पर्यावरण को लेकर बेहद संजीदा है, इसीलिए यूनिवर्सिटी कैंपस में चौतरफा हरियाली आच्छादित है। उन्होंने सचेत करते हुए कहा, बिना पेड़ों के धरती रहने लायक नहीं रही है। कोविड महामारी के मद्देनजर बोले, वृक्षारोपण से फेफड़ों को भी मजबूती मिलेगी। ऐसे में हमें कृत्रिम ऑक्सीजन की जरुरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने पेड़-पौधों को अनमोल बताते हुए उनसे प्रेम करने की सलाह दी। प्रोग्राम के दौरान सभी मेहमान और मेजबान मास्क पहने हुए थे। अंत में छात्र कल्याण निदेशक प्रो. सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here