कादरचौक (बदायूँ)। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादरचौक में आज -18 वर्ष से 44 वर्ष तक के आयु के लोगों के कोबिड-19 निशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ क्षेत्रिय विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने फीता काट कर किया। वहीं टीकाकरण कराने के लिए युवाओं में उत्साह देखने को मिला। काफी संख्या में लोगों ने सीएचसी पहुंचकर वैक्सीनेशन की पहली डोज ली। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का लक्ष्य जनता की सुरक्षा का है। उन्होंने टीकाकरण को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोग टीके लगवाएं।



विधायक ने कहा कि कैरोना से बचने की लिए टीकाकरण, मास्क,सेनिटाइजर का उपयोग एबम दो गज की दूरी आबश्यक है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आवास, शौचालय, गैस, बिजली ग्रामीणों को मुहैया करा रही है।विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने इसके बाद कादरचौक तिराहे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक सी सी रोड का उद्धघाटन किया उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी। उन गांवों में मोदी सरकार आते इन सभी गांवों बिजली मुहैया कराकर रोशन किया गया। साथ ही उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक जी ने कहा कि 2014 में हमारी सरकार बनी तो मोदी जी ने नारा दिया सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था हमें खुशी है कि मोदी जी ने हम सबके सपनों को सरकार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मां खाना बनाती थी तो उसके आँखों में चूले के धुएं के कारण आँसू आते थे इसलिए हर घर में गैस कनेक्शन दिया। प्रधानमंत्री की कथनी करनी में कोई अंतर रही हैं। उन्होंने कहा कि 12 रुपये सालाना बीमा में व्यक्ति को लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा ।इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ अवधेश सिंह,धर्म सिंह शाक्य, जिला पंचायत सदस्य महेश शाक्य,सेवाराम कश्यप,पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशल कुमार,प्रधानअध्यक्ष अनिल मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक राहुल पाठक मीडिया प्रभारी, उमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


























