उत्तर प्रदेश के अगले डीजीपी की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल प्रदेश के अगले डीजीपी हो सकते हैं। मुकुल गोयल ने मंगलवार की शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की है।
यूपी के पुलिस महानिदेशक (DGP) हितेश चंद्र अवस्थी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। प्रदेश के नए डीजीपी की नियुक्ति तक एडीजी (कानून व्यवस्था) को कार्यवाहक की जिम्मेदारी दी गई है। अवस्थी के साथ ही प्रदेश के 21 अन्य पुलिस अधिकारी भी रिटायर हो रहे हैं।
लखनऊ डीजीपी अवस्थी ने बुधवार को एडीजी प्रशांत कुमार को कार्यभार हैंडओवर कर दिया। रिटायरमेंट पर किसी भी तरह का विदाई समारोह का आयोजन नहीं किया गया। दरअसल डीजीपी के रिटायरमेंट पर रैपिड परेड का आयोजन किया जाता है, जिसे कोरोना के चलते एच सी अवस्थी ने मना कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी की रेस में 1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल सबसे आगे हैं। फिलहाल मुकुल गोयल एडीजी बीएसएफ के पद पर तैनात हैं। माना जा रहा है मंगलवार देर शाम गोयल ने सीएम योगी से मुलाकात भी की है। इसके साथ ही एक अन्य दावेदार आईपीएस आर.पी. सिंह का भी नाम चर्चा में चल रहा है, इनकी भी सीएम से मुलाकात की बात सामने आई है। यूपी सरकार ने UPSC में 3 अफसरों के नाम भेजे हैं। इनमे से किसी एक नाम पर आज मोहर लग जाएगी।




























