होम राज्य उत्तर प्रदेश मुश्किल में रामदेव, सुप्रीम कोर्ट ने एलोपैथी और डॉक्टरों पर की गई...

मुश्किल में रामदेव, सुप्रीम कोर्ट ने एलोपैथी और डॉक्टरों पर की गई टिप्पणी का असल वीडियो किया तलब

एलोपैथिक दवा और डॉक्टरों पर टिप्पणी करके चर्चा में आए योग गुरु रामदेव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली: कोरोना काल के दौरान एलोपैथिक दवा और डॉक्टरों पर टिप्पणी करके चर्चा में आए योग गुरु रामदेव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव की टिप्पणी का मूल वीडियो उनके वकील से प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। मामले की सुनवाई करते हुए प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की पीठ ने योग गुरु रामदेव की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी से पूछा, ‘असल में रामदेव ने क्या कहा था? तथ्य में आपने सारी बातें पेश नहीं की है। इस पर रोहतगी ने पीठ को बताया कि वह प्रतिलिपि के साथ मूल वीडियो कोर्ट के समक्ष पेश करेंगे। इस पर पीठ ने 5 जुलाई तारीख देते हुए अगली सुनवाई पर पेश करने का आदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here