होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा व सपा प्रत्‍याशियों ने...

बदायूँ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा व सपा प्रत्‍याशियों ने किया नामांकन

बदायूँ जिला पंचायत अध्‍यक्ष पद पर चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन हुए । बदायूँ में भाजपा की ओर से बर्षा यादव ने नामांकन किया। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से सुनीता शाक्य ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र शाक्य के साथ पहुंच कर नामांकन किया।नामांकन के दौरान जिला पंचायत कार्यालय पर लोगों की भीड़ जुटी ।इस दौरान चुनाव कार्यालय के बहार भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

नामांकन के दौरान जिला पंचायत कार्यालय में काफी संख्‍या में प्रत्‍याशी समर्थकों के साथ आम जन की भीड़ जुटी। सुरक्षा व्‍यवस्‍था को बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग और पुलिस फोर्स भी मुस्तैद नजर आया। हालांकि उत्‍साह में कई लोग कोरोना गाइडलाइन का उल्‍लंघन भी करते दिखे।भाजपा की ओर से बर्षा यादव के नामांकन से पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद संघमित्रा मौर्य ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव,पूर्व एम एल सी जितेंद्र यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य,नगर विकास मंत्री, महेश चंद्र गुप्ता,महाराज सिंह जिला प्रभारी,मनोज मसीह (दर्जा राज्यमंत्री)राज्य सभा सांसद वी एल वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव गुप्ता,राणा प्रताप सिंह, धीरज सक्सेना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा (ब्रज क्षेत्र) हरीश शाक्य,बदायूँ नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल,दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू”सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने भी रस्साकसी के बीच बसपा के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य की पत्नी सुनीता शाक्य को जिलापंचायत पद का प्रत्याशी घोषित कर नामांकन पत्र दाखिल कराया। गहमा गहमी के बीच सपा ने पहले बसपा के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य “दीपू” व उनकी पत्नी सुनीता शाक्य को पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपनी मौजूदगी में पहले समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई तत्पश्चात सपा की ओर से सुनीता शाक्य को जिलापंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया गया पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सुनीता शाक्य के साथ नामांकन कराया।इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव,सहसवान विधायक ओंकार सिंह, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक विधायक मुस्लिम खां, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री यासीन उस्मानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आजम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा और भाजपा दोनों कर रहे जीत का दावा

जिला पंचायत अध्‍यक्ष पद के चुनाव में सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। क्योंकि मैदान में यही दोनों पार्टियों के प्रत्‍याशी फिलहाल हैं। भाजपा से घोषित प्रत्याशी बर्षा यादव और सपा की प्रत्याशी सुनीता शाक्य ने ही पर्चा दाखिल किया है। दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और समर्थकों को अपने पक्ष में करने के लिए पूरा जोर लगा दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here