होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ दास कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मधु गौतम के सेवानिवृत होने...

बदायूँ दास कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मधु गौतम के सेवानिवृत होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत कोहली ने दी फेयरवेल पार्टी,स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई

बदायूं एन एम एस एन दास पीजी कॉलेज बदायूँ की रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मधु गौतम आज 33 वर्ष की सेवा के उपरांत सेवानिवृत गईं, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत कोहली ने सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मधु के सम्मान में फेयरवेल पार्टी दी गई lफेयरवेल पार्टी में कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की गई,

महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सिद्धार्थ कुमार कश्यप, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मोहन लाल, पूर्व प्राचार्य डॉ संजीव कुमार सक्सेना, B.Ed विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शिवराज कुमार, B.Ed विभाग के वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मानवीर सिंह महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर लेफ्टिनेंट डॉ संतोष कुमार सिंह एवं जंतु विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आर के शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित होकर डॉ मधु गौतम का सम्मान कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं ज्ञापित की l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत कोहली ने डॉ मधु गौतम को बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने अभिभाषण में डॉ मधु गौतम द्वारा सेवा के दौरान किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और उन्होंने मधु गौतम जी के उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाई दी l महाविद्यालय के अन्य सभी शिक्षक साथियों ने डॉ मधु गौतम को सेवानिवृत्त होने पर ससम्मान भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l महाविद्यालय परिवार के सभी साथियों ने सेवाकाल के दौरान संस्मरण याद करते हुए करतल ध्वनि से डॉ मधु गौतम को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी l डॉ मधु गौतम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय को किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here