बदायूँ मोहल्ला कवि नगर (दावत रेस्टोरेंट के बराबर से निकलने वाली गली जो गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय के बराबर में निकलती है,) में कोरोना से एक दिन के अंतर पर तीन मौतें हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि इसी मोहल्ले में कमल शर्मा (से०नि० स्टैनो जिलाधिकारी, बदायूं) बदायूँ की पत्नी श्री मति मधु शर्मा का कोरोना से निधन हो गया था, देर रात्रि में कमल शर्मा के घर के सामने रहने वाले उनके पड़ोसी श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में गणित के प्रवक्ता विशाल रस्तोगी के निधन की सूचना मिलने से मोहल्ले में सन्नाटा छा गया,सुबह होते-होते विशाल की पत्नी के निधन की खबर मिलते ही मोहल्ले में मातम पसर गया है,

श्री मति मधु शर्मा 
विशाल रस्तोगी,व उनकी पत्नी नीतू (नलनि)
पूरे मोहल्ले में एक साथ हुई तीन मौतों से परिवार सहित सभी मोहल्ले वासी सदमे में हैं बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व विशाल रस्तोगी के मकान के ऊपरी हिस्से में रह रहे किरायेदार कोरोना पॉजिटिव हो गया था, जो अब स्वस्थ बताया जा रहा है, उसी के बाद विशाल रस्तोगी व उनकी पत्नी नीतू (नलनि)कोरोना पॉजिटिव पाये गये, जिनकी तबियत बिगड़ने पर उनको लगभग 15 दिन पूर्व बरेली किसी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था,बताया जा रहा है कल देररात तबियत बिगड़ने पर विशाल रस्तोगी का निधन हो गया,बहीं सुबह चार पांच बजे के बीच उनकी पत्नी नीतू की श्वासें थम गयीं, परिवार में एक साथ दो मौतें होने से कोहराम मच हुआ है,विशाल रस्तोगी शहर के प्रतिष्ठित श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में गणित के प्रवक्ता थे जिनका 2025 में रिटायरमेंट होना बताया जा है।विशाल अपने पीछे एक बेटा एक बेटी छोड़ गए हैं, माता पिता का साया एक साथ उठ जाने से दोनों बच्चे सदमे में हैं।वहीं आमने सामने एक हुई एक साथ तीन मौतों से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।


























