होम राज्य उत्तर प्रदेश कोरोना के चलते हुई किसी गरीब की मौत के अंतिम संस्कार,में मदद...

कोरोना के चलते हुई किसी गरीब की मौत के अंतिम संस्कार,में मदद करेंगे समाज सेवी पवन शर्मा,जारी किया नम्बर 9897358611

बदायूँ ,महामारी के चलते आई आपदा से पूरा देश जूझ रहा है।क्या नेता क्या अभिनेता,क्या अधिकारी क्या चपरासी क्या धनबान क्या निर्धन किसी पर रहम नहीं कर रहा कोरोना चारों तरफ लोगों में त्राहि त्राहि मची हुई है,एक ओर धनवान से धनवान भी देश की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते ,सब कुछ होते हुए भी अपनों को जीवन रक्षक दवाओं व ऑक्सीजन के अभाव में तड़प तड़प कर मरते हुए देख रहे हैं,बहीं निर्धनों पर तो यह महामारी दोहरी मार लेकर आई है,एक तरफ बीमारी का कहर दूसरी ओर लॉक डाउन के चलते रोजी रोटी का संकट,रोज कमाकर परिवार पालने वालों को इसके चलते बडे संकट का सामना करना पड़ रहा है,ऐसे हालातों में अगर किसी गरीब परिवार में मौत हो रही है तो उसके अंतिम संस्कार में भी कठिनाइयों को देखा जा रहा है, देश के हर प्रदेश हर शहर में लाशों की लंबी लाइनों के मंजर देख पूरा जनमानस कांप उठा है

ऐसे भयानक हालात में लोग एक दूसरे की मदद को कूद पड़े हैं,कोई आइसोलेशन के लिये कमरे देने को तैयार है तो कोई फ्री में एम्बूलेंस,कोई ऑक्सीजन सिलेंडर देकर कोई फ्री में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने में मदद को आगे आये हैं वही कई लोग कोरोना पीड़ित परिवारों को फ्री में भोजन देने के लिये आगे आये हैं तो कुछ लोग इस महामारी के शिकार होकर इलाज या ऑक्सीजन के आभाव में दम तोड रहे निर्धन परिवारों के अंतिम संस्कार के लिये लकड़ी कंडों की व्यवस्था के लिये आगे आये हैं।उन्हीं में से एक हैं बदायूँ के भाजपा नेता एवं समाजसेवी पवन शर्मा,उन्होंने शोशल मीडिया के माध्यम से सभी से अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी गरीब परिवार में कोरोना महामारी आपदा के चलते किसी की मृत्यु हो जाये और उसके अंतिम संस्कार में दिक्कत आ रही हो तो मेरे नम्बर 9897358611 पर सूचना दें में उसके लिये लकड़ी कंडों की व्यवस्था के लिये तैयार हूँ इसके लिये उन्होंने अपना शेयर भी किया है।इस महान कार्य के लिये स्वदेश केसरी परिवार उनको सेल्यूट करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here