बदायूं प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार की रात्रि 08 बजे से मंगलवार प्रातः 07 बजे तक होने वाले लॉकडाउन के दौरान नगर पालिका बदायूं द्वारा विशेष सफाई एवं सेनेटाईजेशन अभियान चलाया जायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल के नेतृत्व व अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में समस्त सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा तय की है। सभी वार्डों में गलियों /मुहल्लों के साथ ही धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के साथ सेनिटाइजर, ब्लीचिंग पावडर, मैलेथियान आदि दवाओं का छिड़काव किया गया। दीपमाला गोयल ने बताया कि शनिवार तथा रविवार को लॉकडाउन होने पर नगर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नगर के सभी प्रमुख मार्ग, तिराहा, चौराहा, बाजार, सार्वजनिक जगहों के साथ वार्डों में व्यापाक स्तर पर अभियान चलाकर सैनिटाइज का कार्य किया जाएगा। विदित हो कि तीन दिवसीय लॉकडाउन के दौरान शासन ने सभी नगर निकायों को अपने क्षेत्र में युद्ध स्तर पर साफ-सफाई व बाजारों को सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया हुआ है। जिसके क्रम में शनिवार को लॉकडाउन के पहले दिन नगर पालिका ने सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान चला कर साफ-सफाई कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल के नेतृत्व में टीम ने पूरे शहर में साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन करवाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने बताया कि प्रयास है कि नगर के सभी प्रमुख बाजारों व भीड़ भाड़ वाले इलाकों का प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराया जाए। बीते पन्द्रह दिनों से प्रतिदिन पाँच छह कोविड मरीजों की मौत हो रही है। जिससे कस्बे में हड़कंप की स्थिति है। नगर पालिका की टीम द्वारा कस्बे के सभी प्रमुख बाजारो,चौराहो व तिराहों का सैनिटाइजेशन किया। इसके साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से अपील की जा रही है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। घरों से निकले तो मास्क का प्रयोग अवश्य करे