बदायूँ में कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते कई समाजसेवी जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए हैं. ऐसे में समाजसेवी हाजी रईस अहमद चेयरमैन रसाज ग्रुप की टीम 11 कोरोना योद्धा बनकर अपना फर्ज निभा रही है. हाजी रईस अहमद के निर्देश पर उनकी टीम द्वारा पुलिस प्रशासन को कोविड-19 से बचने के लिए सुरक्षा किट(सैनिटाइजर , मास्क ,ग्लव्स) का वितरण किया गया साथ ही कोरोना योद्धाओं को लंच बॉक्स का वितरण भी किया गया ताकि पुलिस के जवान कोरोना से बचे रहें.
कोरोना वॉरियर्स टीम 11 के सदस्य सोहेल सैफी ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमारी जनता के लिए दिन रात अपने व अपने परिवार की चिंता किये बगैर देश की जनता सुरक्षित रहे इसके लिए हर पल सेवा में लगे हुए हैं, इस महामारी के चलते जब लोग घरों में दुबके बैठे हैं तब भी हमारे यह कोरोना योद्धा फ्रंटलाइन पर हमारी सुरक्षा में लगे हुए हैं।ऐसे में हमारा भी फ़र्ज़ बनता है कि अपने कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जितनी सम्भव हो सके इनकी मदद की जाए। टीम 11 लोगों तक समाजसेवी हाजी रईस अहमद का सन्देश भी पहुंचा रही है, हाजी रईस अहमद ने जनता से अपील की है कि आप सभी अपने घर पर रहे सुरक्षित रहे सामाजिक दूरी का पालन करें प्रशासन द्वारा दिए गए करोना गाइडलाइन का पालन करें हाजी रईस अहमद ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि आपके आसपास कोरोना संक्रमित जरूरत मंद परिवार को किसी भी चीज की आवश्यकता हो तो हमारी टीम 11 से संपर्क करें, मैं और मेरी टीम आप सभी के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। (कोरोना से जंग जीत लेंगे हम )इस मौके पर सोहेल सैफी मोहम्मद जुबे,शायन शफी शफी क्लास आदि टीम के सदस्य मौजूद रहे।
मौजूद































