बदायूँ शहर के बरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ विनय गुप्ता (वात्सल्य क्लीनिक सुभाष चौक) बदायूँ का कोरोना के चलते निधन हो गया,बताया जा रहा है उनका सुभाष चौक पर बालाजी टेंट के सामने वात्सल्य नाम से क्लीनिक है,उनका निवास शहर की विजय नगर के श्रीराम नगर कालोनी मे है,डॉ विनय गुप्ता कुछ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव हो गए थे,तबियत बिगड़ने पर 30 अप्रेल की रात्रि में एम्बूलेंस के जरिये उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में एडमिट कराया गया था,जहां आज रात्रि में उनका निधन हो गया निधन की खबर से कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई।

इससे पूर्व डॉ विनय की पत्नी डॉक्टर भावना गुप्ता का निधन भी लगभग पांच वर्ष पूर्व डेंगू से हुआ था, डॉक्टर विनय अपने पीछे बुजुर्ग माँ व एक बेटे जो डॉक्टरी की पढ़ाई करना बताया गया है


























