कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है. पिछले कुछ दिनों से आईपीएल की कई टीमों में कोरोना के केस सामने आए थे,कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है.पिछले कुछ दिनों से आईपीएल की कई टीमों में कोरोना के केस सामने आए थे, जिसके बाद BCCI ने ये फैसला लिया है. टीम के खिलाड़ियों ओर सदस्यों के लगातार पॉजिटिव होने के बाद यह फैसला लिया गया. जैव सुरक्षित वातावरण (बायो-बबल) में कोविड-19 के कई मामले पाए गए. आखिरकार मंगलवार को विश्व की सबसे ज्यादा लुभावनी टी20 लीग को अनिश्चितकाल काल के लिए निलंबित कर दिया गया.

IPL गर्वनिंग काउंसिल के सदस्यों के मुताबिक मंगलवार को अमित मिश्रा और ऋद्धिमान साहा के पॉजीटिव पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया. बीसीसीआई के कई अधिकारियों और फ्रैंचाइजी ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है.वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के दल के दो सदस्यों बोलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी और बस के क्लीनर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. सीईओ काशी विश्वानाथन की दूसरी रिपोर्ट सोमवार शाम को नेगेटिव आई थी. हालांकि बालाजी और बस के ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव ही आई थी. बता दें कि इससे पहले वहीं सोमवार को पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मैच को कोरोना के चलते टाल दिया गया था. यह मैच अहमदाबाद में खेला जाना था. कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला मुकाबला टाल दिया गया था. जानकारी के अनुसार चेन्नई के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ये फैसला लिया गया था. कोरोना के संक्रमण काल में BCCI ने मजबूत ‘बायो-बबल’ का हवाला दिया था, जिसके बाद 29 मैच ही सफलतापूर्वक कराए जा सके. चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए.
अनिश्चितकाल के लिए निलंबित
लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने पीटीआई से कहा, ‘टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है. हम अगले उपलब्ध समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस महीने ऐसी संभावना नहीं है.’


























