होम राज्य उत्तर प्रदेश नव-नियुक्त शिक्षकों के वेतन आहरण का आदेश निर्गत करने की मांग सहित...

नव-नियुक्त शिक्षकों के वेतन आहरण का आदेश निर्गत करने की मांग सहित शिक्षकों को कोरोना कंट्रोल रूम में लगाए जाने के विरोध में सौपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल की एक आवश्यक बैठक आज जिला संयोजक एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय श्री जयप्रकाश के साथ संपन्न हुई जिसमें आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा जी के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जनपदों में शिक्षकों को शासन द्वारा दिए गए ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के बावजूद शासनादेशों का उल्लंघन करते हुए कोरोना कंट्रोल रूम एवं कोरोना सम्बंधित कार्यों में ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा

जिसमें शिक्षकों को कोरोना कंट्रोल रूम ड्यूटी से तत्काल कार्यमुक्त करने की मांग की गई।
साथ ही संगठन की मांग पर जनपद में 69000 शिक्षक भर्ती के द्वितीय चरण में चयनित शिक्षकों में से 1112 नवनियुक्त शिक्षक साथियों के वेतन आहरण सम्बन्धी आदेश निर्गत करने पर आभार जताया एवं शेष समस्त नवनियुक्त शिक्षक साथियों के वेतन आहरण का आदेश शीघ्रता शीघ्र जारी करने की मांग की।
संजीव शर्मा ने कहा कि जनपद का कोई भी नव-नियुक्त शिक्षक वेतन लगने हेतु किसी भी प्रकार का सुविधा शुल्क ना दे।
इस दौरान जिला सह-संयोजक उदयवीर सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, सुशील चौधरी, अरविंद दीक्षित आदि मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here