स्वदेश केसरी खोज रहा ऐसे सभी हीरो को जो इस मानव जीवन पर आयी विपदा के समय अपने संसाधनों के साथ उनकी रक्षा के लिये ढाल बनकर उनके सामने खड़े हैं।उन्हीं में से एक हीरो जिसके बारे में जानकारी देते हुए स्वदेश केसरी न्यूज़ को गर्व हो रहा है,


कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने भारत को तोड़ कर रख दिया है। देश में इस समय कोरोना वायरस ने हर तरफ हाहाकार मचा रखा है। अस्पतालों में बेड्स, दवाईयों और ऑक्सीजन की कमी की खबरें आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ट्विटर हैंडल से लोगों की हेल्प कर रहे हैं। वे एक-दूसरे के ट्वीट आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों की सहायता हो सके,रोजाना तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही हैं.
इस मुश्किल घड़ी में कई हस्तियां मदद को आगे आई हैं। ऐसे में हर कोई अपने स्तर पर समाज की मदद करने के लिए आगे आ रहा है। इस मुसीबत की घड़ी में कई कंपनियां लोगों की मदद के अलग-अलग तरीके निकाल रही हैं। मदद की इस कड़ी में बरेली के 38 बर्षीय युवा का नाम भी सामने आया है जो पेशे से तो डॉक्टर हैं,लेकिन वर्तमान में देश के हालात देखकर अपने इस पेशे से तो लोगों की मदद कर ही रहे हैं साथ ही बिना किसी प्रचार के गोपनीय रूप से कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिये तन मन धन से जरूरतमंदों की लगातार मदद कर रहे हैं।डॉक्टर साहब के एक जानकर ने इनके बारे में पूरी जानकारी दी जिसके बाद स्वदेश केसरी ने इस पर्दे के पीछे रहने वाले असली हीरो से सम्पर्क साधा,पहले तो डॉक्टर साहब ने यह कहकर बात करने से इनकार कर दिया कि में यह सब प्रचार के लिये नहीं करता हूँ,स्वदेश केसरी ने जब इसके छापने का अपना उद्देश्य बताते हुए यह कहा कि आपके कार्यों को पढ़कर समाज के कुछ और वर्ग भी (युवा समाजसेवी,राजनीतिज्ञ,डॉक्टर्स,अध्यापक)आपसे प्रेरणा लेकर लोगों की मदद को आगे आएंगे इससे और अधिक लोगो की मदद हो सकेगी,तब कहीं जाकर डॉक्टर साहब ने संक्षिप्त बातचीत में जो जानकारी दी वो सब स्वदेश केसरी आपसे शेयर कर रहा है ।सबसे पहले डॉक्टर साहब का संक्षिप्त परिचय आपको दे देते हैं
डॉक्टर साहब का नाम है डॉ पंकज गौड़, (एमडी)(होमियोपैथिक चिकित्सक),38 बर्षीय युवा डॉक्टर साहब का बरेली मे ‘श्री गंगाधर शर्मा मैमोरियल होमियोपैथिक हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर’,के नाम से क्लीनिक है जो-37 शाहदाना खुशलोक हॉस्पिटल के सामने स्टेडियम रोड बरेली पर है।डॉक्टर साहब का कहना है कि वह अभी तक लगभग 700 मरीजों को होम्योपैथी से कोरोना मुक्त एंव पूर्ण स्वस्थ्य कर चुके हैं ,लगभग 100000 (एक लाख)लगभग लोगों को रोग प्रतिरोधक दवा का निशुल्क बितरण करा चुके हैं (जिसकी अनुमानित कीमत कई लाख रुपये होती है)साथ ही बताते चलें कि डॉक्टर की सेवा केवल बरेली की सीमा तक ही सीमित नहीं है बल्कि बरेली के आसपास कस्बों,गांवों तक सहयोग जारी है बरेली के नज़दीक कस्बे मिलक से मरीजों की समस्या को देखते हुए डेरा बाबा नगीना सिंह साहिब बाबा जागीर सिंह साहेब धर्मार्थ न्यास के लिये डॉक्टर पंकज व संदीप भारती ने सामूहिक सहयोग से ऑक्सीजन से परेशान मरीजों के लिये “हाउस होल्ड ऑक्सीजन जेनरेटर” उपलब्ध करा चुके हैं,जिसकी (अनुमानित कीमत 65000 रु है)इमरजेंसी के हालात में मरीज इसका प्रयोग कर सकते है इससे मरीज को ऑक्सीजन मिल जाएगी जिससे उसकी जान बच सकती है। स्वदेश केसरी से यह सब न छापने की शर्त पर बताया कि वो यह सब किसी नाम के लिये नहीं कर रहे हैं बल्कि अपने पिता जोकि बदायूँ के बहुत ही पुराने व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ उमेश चन्द्र गौड़ व अपनी माता श्रीमति उषा गौड़ से मिले संस्कारों व सीख के चलते ही कर पा रहा हूँ बचपन से मैने अपने माता पिता से सीखा की गरीबों, जरूरतमंदों व महामारी में मदद के लिये हम सबको आगे आकर मानव धर्म का पालन करना चाहिए, नर सेवा नारायण सेवा केवल दोहा नहीं है यह एक मानवीय संवेदनाओं का संदेश है।मैंने अपने जीवन में इसको आत्मसात किया हुआ है,मेरे इस कार्य मे मेरी पत्नी स्वाति का भी पूरा समर्थन व सहयोग रहता है।डॉक्टर पंकज गौड़ बरेली में होमियोपैथी चिकित्सा क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध हैं इस समय बरेली हैल्थ वेल्फेयर एशोसिएशन के अध्यक्ष के साथ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशन के लाइफ मेम्बर भी हैं,पूर्व में होमियोपैथिक मेडिकल एशोसिएशन के सचिव के अलावा पूर्व चेयरमैन होमियोपैथिक अवेयरनेस सव कमेटी(H.M.A.I.-UP) State रह चुके हैं
अगर आपकी जानकारी में भी हों समाज के ऐसे हीरो जो कोरोना काल मे मानव जीवन बचाने के लिये अपने संसाधनों के साथ सेवा भाव से महान कार्य कर रहे हैं तो भेजिये उनकी पूरी जानकारी हमारे ईमेल -skneditorc@gmail.com पर,समाज के ऐसे हीरो को स्वदेश केसरी न्यूज रखेगा समाज के सामने जिससे और लोग भी प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक लोगों की मदद को आगे आएं।


























