- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 75 जिलों से धर्मगुरुओं के साथ बैठक की. इसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद मांगी.
- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी धर्मगुरुओं से अपने-अपने धर्म के अनुयायियों को कोरोना से जंग में सहयोग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया है
- जिलाधिकारी व बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी धर्मगुरुओं से की सहयोग की अपील।धर्मगुरुओं ने भी पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन।
बदायूँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 75 जिलों से धर्मगुरुओं के साथ बैठक की. इसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद मांगी. उनसे सभी धर्मगुरुओं से आगे आकर कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग करने और इसके प्रति जागरूकता लाने में सहयोग की अपील की है. उन्होंने धर्मगुरुओं से कहा कि वह लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना सहयोग दें.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज धर्मगुरुओं से कहा कि कोरोना के खिलाफ जन-जन को जागरूक करें। कहीं भीड़ न इकट्ठी होने दें। शारीरिक दूरी बनाए रखें। इसके लिए सभी धर्मगुरु अपने-अपने धर्म के अनुयायियों को कोरोना से जंग में सहयोग के लिए प्रेरित करें। सरकार पूरी ताकत से लड़ रही है, आमजन को केवल इसमें सहयोग करना है।
बदायूँ के यह लोग थे मौजूद
मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों के धर्मगुरुओं से मुखातिब थे। हिन्दू समाज की ओर से सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी के महंत मटरू मल शर्मा,(महाराज),कुलदीप अंगार (मुख्य पुजारी) श्री रघुनाथ जी मन्दिर,अवनीश मिश्रा गौरीशंकर मंदिर, अभिमन्यु पाण्डे (बिरुआबाड़ी मन्दिर),गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला से महासचिव गुरदीप सिंह,प्रधान गुरुद्वारा जोगीपुरा,प्रतिपाल सिंह,जगजीत बोहरा महासचिव,गुरुद्वारा जोगीपुरा,बदायूं ईसाई समाज से फ़ादर ई पी सिंह चर्च इंद्रा चौक,फादर फ्रांसिस डेविड,फादर अशोक मसीह,लोटनपुर,फादर वीरेंद्र ,पुलिस लाइन चर्च से,मुस्लिम समाज से मोहम्मद शोयब सहित,कई इमाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद थे।
प्रशासन को अवगत भी कराएं अपने सुझाव
मुख्यमंत्री ने धर्मगुरुओं से कहा कि आप लोग अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को बताएं कि कोरोना से लडऩे का एकमात्र तरीका फिजिकल डिस्टेंसिंग है। ऐसे में किसी भी हालत में भीड़ इकट्ठा न होने दें। यदि हम शारीरिक दूरी नहीं बना पाएंगे तो सारी मेहनत बेकार चली जाएगी। अभी हमें लंबी लड़ाई लडऩी है, सब मिलकर लड़ेंगे तो ही जीत हासिल हो सकेगी। उन्होंने अफवाहों के बारे में भी लोगों को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया। कहा कि धर्मगुरु अपने सुझाव लिखकर प्रशासन को अवगत भी कराएं, ताकि यह लड़ाई प्रभावी ढंग से लड़ी जा सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपा रंजन,अपर जिलाधिकारी ऋतू पुनिया,एसएसपी संकल्प शर्मा,एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
धर्मगुरुओं ने भी पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन।
































