बदायूँ रुदायन के चैयरमैन अरविंद शर्मा के पिता समाजसेवी श्री कुंवर पाल शर्मा रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए।उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक व धार्मिक संगठनों ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
समाजसेवी श्री कुंवर पाल शर्मा के निधन पर श्री बालाजी धाम बिल्सी के महंत श्री मटरू मल शर्मा (महाराज) ने गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने नगर पंचायत रुदायन के चेयरमैन अरविंद शर्मा के पिता के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कैम्प कार्यालय पर किया,जिसमें अरविंद शर्मा के पिता श्री कुंवर पाल शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने अपनी संवेदनाएं जाहिर करते हुए कहाकि स्व,कुवँर पाल शर्मा के निधन से समाज को गहरी क्षति पहुंची है जिसकी पूर्ति सम्भव नहीं है।ईस्वर से दिबंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।शोक सभा मे जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा,राहुल शर्मा, विभोर पाराशर, ओजित शर्मा, अमित उपाध्याय, अरुण उपाध्याय,वेदब्रत त्रिवेदी,संजय शर्मा,नवल शर्मा, उमेश गौड़,प्रिंस शर्मा,दीपक शर्मा,आदि ने गहरा दुख व्यक्त करते ईश्वर से उन्हें अपने चरणों मे स्थान देने की प्रार्थना की है।
वहीं अ.भा.ब्राह्मण महासभा,भारत के राष्ट्रीय महामंत्री-राहुल शर्मा ने भी श्री कुँवर पाल शर्मा जी के गोलोक गमन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।राहुल शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस भीषण दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें,
इनके अलावा जिले के तमाम अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने चैयरमैन के आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

























