यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए एमओयू मील का पत्थर साबित होगा : रजिस्ट्रार
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिग और वोल्ट्रांस एनर्जी, साहिबाबाद के बीच एमओयू साइन किया गया। एमओयू पर विवि के रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य कुमार शर्मा जबकि वोल्ट्रांस एनर्जी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आशुतोष शर्मा और ट्रेनिंग मैनेजर श्री आकाश मौर्या ने हस्ताक्षर किए हैं। रजिस्ट्रार डॉ. शर्मा ने उम्मीद जताई, विवि के छात्रों को एनर्जी सेक्टर में अब अपना करियर बनाने में यह एमओयू मील का पत्थर साबित होगा। अब कंपनी की ओर से छात्रों के लिए अतिथि व्याख्यान, कार्यशाला, सेमिनार, इंडस्ट्रियल विजिट आदि के मौके मिलेंगे। वोल्ट्रांस के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आशुतोष शर्मा ने कहा, वोल्ट्रांस का उद्देश्य भारत के दूरस्थ और ऑफ-ग्रिड भागों को भी ऊर्जा देना है। यह हमारी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरक शक्ति है। फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिग एंड कंप्यूटिंग साइंसेज-एफओईसीएस के निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी ने कहा, दुनिया भर में सौर ऊर्जा को लेकर इस क्षेत्र में करियर के अपार संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं। यही कारण है कि यहां नौकरी के साथ-साथ स्टार्टअप की संभावनाएं व्यापक होती जा रही हैं। इस मौके श्री प्रदीप कुमार वर्मा आदि भी मौजूद रहे।


























