होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी हुए कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों...

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी हुए कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों को जांच कराने की दी सलाह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोरोना के लक्षणों के बाद जांच में कोविड पॉजिटिव पाया गया है। योगी आदित्यनाथ सेल्फ आइसोलेशन में हैं। इससे पहले बुधवार सुबह ही यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

हाइलाइट्स:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोरोना के शुरुआती लक्षण आए थे नजर
  • सीएम दफ्तर में कई अधिकारी और उनके निजी सचिव भी हुए कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तर प्रदेश सीएम योगी की रिपोर्ट भी आई कोरोना पॉजिटिव, सेल्फ आइसोलेशन में गए
  • 5 अप्रैल को ही यूपी सीएम को लगा था कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का पहला डोज

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। वहीं सीएम ने बीते दिनों उनके संपर्क में आए लोगों से जांच कराकर आइसोलेशन में जाने को कहा है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को कोरोना के शुरुआती लक्षण नजर आए। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी कोरोना की जांच की। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि योगी आदित्यनाथ को भी कोरोना हो गया है। उन्होंने ट्वीट करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी है।

सेल्फ आइसोलेशन में कर रहे काम
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ साइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूरी तरह से पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।’

योगी ले रहे वर्चुअल बैठकें
यूपी सीएम ने एक और ट्वीट किया और लिखा, ‘प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here