होम राज्य उत्तर प्रदेश अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग करते समय कारों और बाइकों में लगी,...

अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग करते समय कारों और बाइकों में लगी, नगदी भी जली


चन्दौसी: कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद गेट स्थित एक दुकान में अवैध तरीके से मारुति वैन में गैस रिफिलिंग करते समय कार ने आग पकड़ ली। इसके बाद कार धू-धूकर जलने लगी। बराबर में खड़ी दो बाइकों को भी आग ने चपेट में ले लिया। आग भीड़-भाड़ इलाके में लगने के चलते अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक दो कार, दो बाइक और दुकान में रखे 35 हजार रुपये जल गए। इसके बाद बैरिंग की दुकान में आग लगने से ढाई लाख रुपये का नुकसान हैं।

नगर के मुरादाबाद गेट स्थित मुहल्ला सराय खाम निवासी मुन्ना पुत्र मुन्नन सोमवार की दोपहर अपने घर के आगे अपनी मारुति वैन में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर से गैस किट में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग कर रहा था। गैस रिफिलिंग के दौरान मारुति वैन में लीक के चलते अचानक आग पकड़ ली। इसके बाद देखते ही देखते पल भर में मारुति वैन धू-धू कर जलने लगी। हालांकि इस दौरान कार चालक ने आग पर मिट्टी व पानी आदि डालकर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची लपटों के साथ धुएं का गुब्बार फैल गया। वहीं, दूसरी ओर सिलिंडर फटने की डर से लोग घरों से बाहर निकल आए। आग ने इस तरह विकराल रूप धारण किया पास में खड़ी कासगंज निवासी मुहम्मद अशरफ की अल्टो कार, गांव आटा निवासी बशीर पुत्र छोटे की बैरिंग की दुकान उसकी बाइक व बैरिंग लेने आए रऊफ पुत्र याकूब की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने हिम्मत करके रेता व पानी डालकर किसी तरह आग को बुझाने में लग गए। दमकल आने से पहले ही दोनों बाइक व अल्टो कार, मारुति वैन व बैरिंग की दुकान में रखा सारा सामान जल गया। साथ ही दुकान में रखी 35 हजार की नगदी जलकर राख हो गई। दुकानदारों ने भाग कर तथा मुन्ना के स्वजनों ने छत से पड़ोसी के घर से उतर कर खुद को बचाया। दमकल ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here