देश के कोने-कोने में होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। उज्जैन में बाबा महाकाल से लेकर मथुरा-वृंदावन में बांके-बिहारी लाल तक भक्तों ने भगवान के साथ होली खेलकर पर्व की शुरुआत की। देश के पूर्वोत्तर के राज्यों में भी लोगों ने भगवान की झांकी निकाल कर होली मनाई। भगवान के साथ-साथ भक्त भी अबीर-गुलाल में रंगे हुए नजर आए। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के बीच होली खेलते लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क नजर नहीं आया, इससे होली के रंग में भंग जरूर पड़ सकता है। आइए स्वदेश केसरी की स्पेशल होली कवरेज की फोटोज और वीडियो में देखते हैं देश में कहां और कैसे मनाई गई होली…







द्वारकाधीश मंदिर में रविवार से शुरू हुआ त्योहार
मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में रविवार से लोग भारी संख्या में पहुंचने लगे थे। इस दौरान लोगों जमकर रंग और गुलाल के साथ होली मनाई। बड़े-बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक सभी नाचते-गाते नजर आए। रंग में रंगे हुए लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देते नजर आए।


























