बदायूं। शेखुपुर केंद्रीय विद्यालय में आयोजित रोजगार सम्मेलन का सुभारम्भ कर युवाओं को प्रशिक्षण पत्र बांटे। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मिशन रोजगार सम्मेलन में युवाओं को प्रशिक्षण पत्र बांटें। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवा और छात्रों के हित में मिशन रोजगार चला रही है जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा की पहले की सरकारों में हमारे बच्चो की ड्रेस बहुत ही खराब क्वालिटी की होती थी लेकिन माननीय योगी जी की सरकार में कॉन्वेंट स्कूलों जैसी बढ़िया क्वालिटी की ड्रेस है।
इसके बाद उन्होंने तिकुरी गांव के इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिस दिन शपत ग्रहण की उसी दिन उन्होंने कहा था कि हमारे देश के हर घर मे शौचालय निर्माण कराया जाएगा।हमारे प्रधानमंत्री ने कहा मेंने चाय बेची है में गरीबों का दुख जनता हूँ क्योंकि गरीब की कोई जाति नही होती है गरीब तो गरीब होता है प्रधानमंत्री जी ने जनधन खाते जीरो बेलेंस पर खुलाबने का काम किया, हमारे किसान विल आने से विरोधी बोखला गये है हमारे प्रधानमंत्री जी किसानो की आय दोगुनी करना चाहते है पहले की सरकारों में केंद्र ब राज्य से अगर किसी गरीब के पास सौ रुपये भेजते ते तो उसके पास पंद्रह रुपये पहुंचे थे पिच्यासी रुपये बीच के दलाल खा लेते थे लेकिन हमारी सरकार में अगर सौ रुपए भेजते है तो सौ रुपये ही पहुचते है कार्यक्रम में कौशल कुमार,धर्मसिंह शाक्य,राजू मौर्य, सोनू सक्सेना,कुणाल खान समेत सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे





























