होम राज्य उत्तर प्रदेश किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसान कल्याण मिशन-उत्तर प्रदेश के...

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसान कल्याण मिशन-उत्तर प्रदेश के 825 विकास खंडों में होंगे किसान जागरूकता कार्यक्रम

06 जनवरी से 21 जनवरी तक उत्तर प्रदेश में चलेगा जागरूकता महाभियान

जनपद बदायूं में कृषकों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से शासन द्वारा लिए गए संकल्प के परिपेक्ष्य में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड उझानी- जगत,अम्बियापुर, दहगवां, बजीरगंज, उसावां में किसान मेले प्रदर्शनी एवं गोष्ठी आयोजित की गयी। विकासखंड जगत में किसान मेले का उद्घाटन राज्यमंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता, श्री धर्मेंद्र शाक्य, विधायक शेखूपुर एवं जिला कृषि अधिकारी- विकासखंड अम्बियापुर में श्री आर के शर्मा विधायक बिल्सी व उप कृषि निदेशक बदायूं डॉक्टर रामवीर कटारा, खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड उझानी में श्री बी एल वर्मा जी माननीय राज्यसभा सांसद श्री हरिवंश पहलवान ब्लॉक प्रमुख उझानी,विकास खण्ड वजीरगंज में श्री कुशाग्र सागर माननीय विधायक बिसौली व श्रीमती स्वेता वार्ष्णेय ब्लाक प्रमुख वजीरगंज, विकास खण्ड दहगवां सुभाष गुप्ता -पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक विकासखंड पर उपस्थित थे।

राज्य मंत्री श्री महेश चंद गुप्ता जी ने किसान कल्याण मिशन का शुभारम्भ करते हुए कहा कि किसान पहली बार राजनीतिक एजेंडे में शामिल हो पाया है। इससे पहले किसान लोगों के लिए केवल वोट बैंक था। किसी योजना का भागीदार नहीं बन पाता था। देश ने जय जवान और जय किसान का नारा तो दिया, लेकिन किसान हाशिये पर रहा। मोदी सरकार के आने के बाद किसान मुख्य धारा में शामिल हुआ। 2014 से पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे। मगर अब वो खुशहाली की तरफ बढ़ रहे हैं।किसानों की आय दोगुना करने एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में अवगत कराया,श्री धर्मेंद्र शाक्य विधायक शेखूपुर ने किसान कल्याण मिशन का शुभारम्भ करते हुए किसानों को बधाई दी। कहा कि केंद्र सरकार के मंशानुरूप यूपी सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना है। लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में बीजेपी सरकार मजबूती से आगे बढ़ रही है। धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि किसान हित में ईमानदारी पूर्वक लागू की गईं योजनाओं का परिणाम है कि सॉयल हेल्थ कार्ड और सॉयल लेबोरेटरी की सुविधा सभी जनपदों के प्रत्येक विकास खंड पर उपलब्ध है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिए प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसल के मुआवजे का लाभ कोई भी किसान ले सकता है। धर्मेंद्र शाक्य ने कृषकों को मृदा स्वास्थ्य उर्वरक का कम प्रयोग के विषय में विस्तार से जानकारी दी । श्री बी एल वर्मा जी ने जनपद के किसानों को पराली न जलाने हेतु प्रेरित किया, इन0सी0टू योजना अंतर्गत विकासखण्ड अम्बियापुर में कृषक राजेंद्र शर्मा एवं राजेंद्र कुमार को ट्रैक्टर की चाबी विधायक बिल्सी द्वारा दी गई, विकासखण्ड जगत में कस्टम हायरिंग योजना अंतर्गत श्री कन्हई सिंह को ट्रैक्टर की चाबी दी गई, उप कृषि निदेशक द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। प्रत्येक विकासखंड में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी प्रदर्शनी लगाई गयीं। मौके पर ही कृषकों की जिज्ञासाओं/ समस्याओं का निस्तारण भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here