स्वदेश केसरी व्यूरो
गला घोंटकर हत्या की परिजनों ने जताई आशंका-कांशीराम नगर में हड्डी मिल के पास बोरे में मिला शव
मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर में एक युवक का शव बोरे में मिला। दो दिन से लापता युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर मझोला थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के साथ ही परिजनों की सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी सिटी अमित कुमार आनंद भी पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी खुर्शीद ट्रैक्टर चालक था। परिवार में पत्नी नसीमा के साथ ही उसके तीन बच्चे थे। आवास से ही कुछ दूरी पर रहने वाले अधिवक्ता अली अहमद की खेती-किसानी का काम खुर्शीद ही देखता था। दो दिन पहले अचानक वह घर से लापता हो गया था। घटना की सूचना सिविल लाइंस थाने में दी गई। अचानक घर से गायब होने पर परिवार वाले भी परेशान थे। ऐसे में खुर्शीद का भतीजा नजाकत दो दिन से रिश्तेदारों और परिचितों में उसकी तलाश कर रहा था। रविवार को मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी गौतम के घर लापता चाचा के बारे में जानकारी लेने गए थे। परिवार के लोगों ने बताया कि दो दिन पहले खुर्शीद घर से यह कहकर निकले थे,कि वह गौतम से मिलने जा रहा है। इसी बात की जानकारी के लिए नजाकत कांशीराम नगर आया था। लेकिन घर पर गौतम के न मिलने पर वह वापस जा रहा था,तभी रास्ते में घर से कुछ दूरी पर खुले मैदान में एक बोरा पड़ा हुआ था। उसे कुछ आशंका हुई तो उसने तत्काल पीआरवी को इस बात की सूचना थी। सूचना मिलने पर पीआरवी के साथ ही चौकी इंचार्ज पंकज कुमार मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जब बोरे को खोला गया तो उसे शव निकला। शव देखते हुए सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने जब नजाक से शव की शिनाख्त कराई तो उसने बताया कि शव का खुर्शीद है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस अब हत्या की वजह का पता लगाने के साथ ही संदिग्ध की तलाश की में जुट गई है।


























