Ansh Gupta
Managing Editor- Media & Business
शहर का केंद्र कहे जाने वाले आर्यसमाज चौक पर दिन भर लगा रहता है जाम,जबकि इसी चौक पर स्थित है मालवीय गंज पुलिस चौकी जिसे पुरानी कोतवाली भी कहा जाता है इस पुलिस चौकी की जिम्मेदारी सर्राफा बाजार से लेकर बड़ा बाजार टिकटगंज चौराहे तक कानून व्यवस्था सम्भालने से लेकर शहर के अतिव्यस्त बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सम्भालने की है, लेकिन जब पुलिस चौकी के नाक के सामने ही ट्रैफिक व्यवस्था चौपट हो तो इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस चौकी के क्षेत्र में आने वाले बाजारों में ट्रैफिक के कारण जाम के कैसे हालात होंगे

आर्य समाज की ओर से आने वाले सुभाषचौक, जफ़ा की कोठी, हलवाई चौक, 6 सड़का रोड़, की ओर से आने वाले सभी चौराहों पर परमानेंट पिकेट लगी हुई है फिर भी आर्य समाज जैसे अतिव्यस्त चौराहे तक कॉमर्शियल भारी वाहनों को जाने देना कहीं न कहीं आर्थिक समझौते की ओर इशारा करते हैं,आसपास के दुकानदारों के सामने लोग गाड़ी अपनी गाड़ी खड़ी करके बाजार में खरीददारी करने चले जाते हैं जिससे आर्य समाज के व्यापारी काफी दुखी हैं एक व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस चौकी के ठीक सामने अघोषित पार्किंग का होने का कारण आप खुद समझ सकते हैं,


























