होम राज्य उत्तर प्रदेश कोहरे का कहर उत्तर प्रदेश के संभल में भीषण सड़क हादसा 7...

कोहरे का कहर उत्तर प्रदेश के संभल में भीषण सड़क हादसा 7 लोगों की मौत 2 दर्जन से ज्यादा घायल

स्वदेश केसरी सूत्र -साभार- तरुण शर्मा

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार को सुबह 10:00 बजे घने कोहरे की वजह से एक सड़क दुर्घटना हो गई जानकारी के मुताबिक यूपी रोडवेज और एक गैस टैंकर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई बस में 32 लोग सवार थे जिसमें से 7 लोगों की मौत हो गई,दुर्घटना में दो मृतक उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा गुन्नौर जनपद संभल के कर्मचारी श्री छोटे सिंह तथा श्री जितेन्द्र सिंह थे। दोनों युवा आयु से थे

घायलों को नजदीकी अलग-अलग अस्पताल में भेजा गया खबर लिखे जाने तक डीएम ने 7 लोगों के मरने की पुष्टि की है हालांकि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण वे सड़क हादसा हुआ है गैस टैंकर अलीगढ़ की तरफ से मुरादाबाद आ रहा था जबकि रोडवेज बस मुरादाबाद से अलीगढ़ की तरफ जा रही थी इसी बीच मानकपुर की मढैया के निकट टैंकर ने गन्ने से लदी ट्राली से साइड लिया कोहरा इतना तेज था कि चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया उस समय की स्पीड तेज थी और सरकारी बस से उसकी टक्कर हो गई,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here