स्वदेश केसरी व्यूरो
उत्तर प्रदेश के रामपुर में पीलीभीत और पूरनपुर के किसानों का प्रदर्शन देखने को मिला है. सैकड़ों की संख्या में किसानों ने नेशनल हाईवे-24 पर जोरदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान सुरक्षा को लेकर भारी फोर्स की तैनात की गई. प्रदर्शन के दौरान किसान उग्र हो गए और उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई. इस दौरान कुछ किसानों ने मुरादाबाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी की गाड़ी पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ की. इसके बाद पुलिस को धक्का देते हुए दिल्ली की ओर बढ़ गए. वहीं मामले में कुछ जवानों को हल्की चोट लगने की सूचना है. कोसी के पुल के पास नेशनल हाईवे-24 की ये घटना है.यही नहीं मुरादाबाद एसएसपी की गाड़ी पर भी हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार एसएससी के पैर में चोट आई है, उन्होंने गाड़ी को छोड़कर किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.

कूच कर रहे सैकड़ों किसानों का जत्था नेशनल हाईवे 24 पर 
एसएसपी की गाड़ी पर भी हमला कर दिया 
मुरादाबाद एसएसपी की गाड़ी पर भी हमला
रामपुर दिल्ली की तरफ कूच कर रहे सैकड़ों किसानों का जत्था नेशनल हाईवे 24 पर उतर गया. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और बैरिकेडिंग लगाई थी लेकिन किसान नहीं माने और दौड़ते हुए किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ डाला. यही नहीं मुरादाबाद एसएसपी की गाड़ी पर भी हमला कर दिया
रामपुर एसपी के पीआरओ ने हंगामे की खबर की पुष्टि भी की है।
जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी किसानों के हमले में घायल हो गए। यही नहीं, रामपुर के एसपी शगुन गौतम पर भी नाराज किसानों ने हमला किया। बताया गया है कि पुलिस इन किसानों को आगे से बढ़ने से रोक रही थी। इसी बीच किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
टोल प्लाजा पर लगाया जाम, जमकर प्रदर्शन
उधर पीलीभीत से मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली बॉर्डर जा रहे किसानों को रोकने पर नाराज़ किसानों ने टोल प्लाज़ा पर जाम लगा दिया है. किसानों ने इस दौरान पत्रकारों को भी कवरेज न करने की चेतावनी दी. उधर किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है.
पीलीभीत
नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन अब उग्र होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच किसानों से रामपुर के एसपी और मुरादाबाद के एसएसपी का आमना-सामना हो गया। कोसी नदी के नजदीक जीरो पॉइंट पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस फोर्स ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण किया। रामपुर एसपी के पीआरओ ने हंगामे की खबर की पुष्टि भी की है।
गाजियाबाद में 9 घंटे बाद हाईवे से हटे किसान
उधर गाजियाबाद में तकरीबन 9 घंटे के बाद किसानों ने एनएच-9 को खाली कर दिया है. प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने के बाद किसानों ने रोड खोल दी है.
उधर, भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच कृषि भवन में बैठक हुई। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘यूपी से कुछ किसान नेता कृषि कानूनों को अपना समर्थन देने के लिए आज मुझसे मिले। उनका कहना है कि तीन कानूनों में कोई संशोधन नहीं किया जाना चाहिए।’ नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘मुझे आशा है कि जल्दी उनका विचार विमर्श पूरा होगा। वे चर्चा करेंगे और हम समाधान निकालने में सफल होंगे।





















