बदायूँ।होली पर उझानी क्षेत्र के अल्लापुरभोगी गांव में दो सम्प्रदाय के बीच हुए बवाल के बाद पुलिस की एक पक्षीय करवाई को लेकर विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों संग एसएसपी से मिलकर कर दोषियों व दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी के नेतृत्व में गांव के पीड़ित हिंदुओं के साथ एसएसपी कार्यालय में ssp से मुलाक़ात कर घटना की पूरी जानकारी दी साथ ही उन्होंने घटना के पीड़ितों के खिलाफ ही पुलिस की कार्यवाही पर अपना विरोध जताते दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा,


ग्रामीणों ने ssp को घटना के बारे में बताते हुए कहाकि सम्प्रदाय विशेष के कहने पर होली वाले दिन दरोगा ने ग्रामीणों को दो से ढाई घंटे में ही होली समाप्त करने को कहा साथ ही डीजे ना बजाने की चेतावनी दी थी,इसके बाद दूसरे पक्ष ने शाम के समय दरोगा विकेश कुमार की मौजूदगी में ग्रामीणों से मारपीट की और महिलाओं व बच्चों के साथ अभद्रता की इतना सब कुछ दरोगा की मौजूदगी में होने के बाद भी दरोगा ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उल्टा पीड़ितों को ही मुकदमे में फंसाने की धमकी दी इसके बाद पुलिस प्रशासन ने दूसरे पक्ष पर कार्रवाई करने की जगह उन्हीं के ऊपर एक तरफा कार्रवाई की। संगठन के सदस्यों ने निर्दोष सभी हिन्दु पक्ष के लोगो को तत्काल छोड़ने तथा दोषी पक्ष के लोगो की पकड़ने तथा दरोगा विकेश कुमार तथा एसoएचoओo के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष ने कहा है कि अगर पुलिस द्वारा शीघ्र ही उचित कार्रवाई ना होने की दशा में संगठन इस प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की शपथ कार्यक्रम से पूर्व आज ही लखनऊ जाकर इस प्रकरण को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी ,कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को प्रदेश के विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष अधिकारियों को साथ लेकर इस प्रकरण कार्यवाही की मांग करेगा ।
प्रदर्शन करने वालों में जिला की नीरज रस्तोगी ( जिलाध्यक्ष) , उज्जवल गुप्ता (जिला मंत्री), आयुष अग्रवाल (जिला कोषाध्यक्ष) ,अरविंद गुप्ता (विशेष संपर्क प्रमुख) ,डीएन शर्मा (जिला सत्संग प्रमुख), राजीव जौहरी (मठ मंदिर प्रमुख ) ,अमित सक्सेना (सह जिला मंत्री ) , मयूर गुप्ता (जिला प्रचार प्रसार प्रमुख), नरेंद्र साहू (सह जिला मंत्री), डॉ आशीष गुप्ता (धर्म प्रसार प्रमुख) आदि लोग मौजूद रहे।

























