बदायूँ।माघ के पावन मास में भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला के प्रबंधक श्री राम स्वरूप शर्मा के निर्देशन में पंडित गिरीश कुमार शर्मा द्वारा गत वर्षों की भाँति इस बार भी धर्मशाला के बाहर रास्ते से गुज़रने वाले राहगीरों को सुबह 6 बजे से ही प्रेम पूर्वक चाय एवं बिस्किट वितरण किया गया।


सर्व-धर्म के लोगों ने आपस में मिलजुल कर चाय-बिस्किट वितरण एवं गर्मा-गर्म चाय का सेवन किया गया। जो लगातर 09:30 बजे तक चला। इस मौके पर दिनेश शर्मा, कमलेश गुप्ता, आयुष भारद्वाज, विनोद भारद्वाज, अमोल शर्मा, पप्पू, रहमत, इस्ताक, उमाशंकर, रामबाबू गुप्ता, शरद रस्तोगी आदि का विशेष सहयोग रहा।
























