ग्राम पंचायत नरऊ खुर्द विकास खण्ड जगत में मतदान जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत सचिव/बुलावा टोली की पर्वेक्षक रीना पाठक ने बुलाबा टोली के सदस्यों को बुलाकर शतप्रतिशत मतदान कराने के लिये गांव की महिलाओं को जागरूक करने के लिये बैठक आयोजित की , जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर गांव गांव पोलिंग बूथ पर बुलावा टोली के माध्यम से महिलाओं को काम से पहले मतदान करने को प्रेरित करने का अभियान चलाया जा रहा है ।
आज नरऊ खुर्द में रमाबाई समूह की महिलाओं ने नरऊ खुर्द पोलिंग बूथ पर ढोलक मजीरों के साथ लोकगीत आओ चलो करें मतदान देश की उन्नति में करें योगदान गाते हुए डांस करते हुए सभी महिलाओं से शतप्रतिशत मतदान की अपील की।इस दौरान ग्राम प्रधान /बुलाबा टोली की अध्यक्ष, श्रीमती राजकुमारी,के साथ सीमा देवी,कुसुम ,शकुंतला, रेनु, बन्दना श्रीवास्तव ,समूह सखी, पूजा,विद्यादेवी,गिरजेश ,मुन्नीदेवी,सुमन, ईश्वरवती,सोनी,मुन्नी,मीना,सुनीता,शकुंतला, पंचायत सहायक/ बुलाबा कमेटी का सदस्य बृजकिशोर ,मंगल युवा दल के सदस्य आदि मौजूद रहे।

























