होम राज्य उत्तर प्रदेश हरीश शाक्य होंगे बिल्सी से भाजपा प्रत्याशी,खुशी के जश्न में डूबे लोग...

हरीश शाक्य होंगे बिल्सी से भाजपा प्रत्याशी,खुशी के जश्न में डूबे लोग बंटी मिठाई

बिल्सी।भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होते ही लिस्ट में अपने प्रत्याशियों के नाम देख समर्थक खुशी से झूम उठे। बिल्सी में दीपक बाबा के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया।

114 बिल्सी विधानसभा सभा से हरीश शाक्य के प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।

दीपक बाबा ने इसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया है,उन्होंने कहा पार्टी ने जनता की पसंद को महत्व देकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया है इसके लिये उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है,सभी ने एक स्वर में पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश शाक्य को बिल्सी 114 विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से जिता कर भेजने का संकल्प लिया,व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।

इस दौरान दीपक बाबा मोहित गुप्ता राहुल झवर गौरव गुप्ता अजय प्रताप सिंह विनोद पालीवाल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here