होम राज्य उत्तर प्रदेश रफ्तार: उझानी में बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में...

रफ्तार: उझानी में बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की हालत गंभीर बरेली रैफर

बदायूँ के उपनगर उझानी में सुबह सुबह सड़क हादसा हुआ है जिसमे तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार को सिर व मुँह पर गंभीर चोटें आई हैं . घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर उसकी तलाश में जुट गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी के अनुसार, उझानी बिजली घर के सामने बदायूँ की ओर से रोंग साइड तेजरफ्तार से आती हुई कार ने बिजली घर के बराबर गली से निकले बाइक सवार को रौंद दिया चश्मदीदों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत तेज थी साथ ही रोंग साइड दौड़ रही थी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी जिसमें कार बाइक सवार को लगभग दो सौ कदम तक घसीट ले गई।घटना के बाद आसपास के लोग जब तक दौड़े तब तक कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया. राहगीरों ने पुलिस व परिवार को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस व परिवार के लोग मौके पर पहुँच कर घायल को प्राथमिक उपचार के लिये ले गए जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसको बरेली रैफर कर दिया है, बताया जा रहा है कि बाइक सवार के सर में गंभीर चौटें आयी हैं,कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here