ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है क्रिसमस
नई दिल्ली। दुनियाभर में आज जोरशोर से क्रिसमस डे मनाया जा रहा है। यह ईसाईयों का सबसे बड़ा उत्सव है, जो 25 दिसंबर यानी आज के दिन ईसा मसीह के जन्मदिन के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन पूरी दुनिया के चर्चों को खूबसूरती से सजाया और रौशन किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं।
प्राथमिक विद्यालय देहमी में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस की भावना बनाए रखने के लिए छात्रों ने लाल सफेद रंग की ड्रेस पहनी जिसे आमतौर पर क्रिसमस का रंग माना जाता है। प्राथमिक विद्यालय देहमी स्कूल परिसर को क्रिसमस की सजावट से सजाया गया जिसमें क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज और लाल रंग के कपड़े पहने विद्यार्थियों ने क्रिसमस की खुशी में चार चांद लगा दिए। क्रिसमस उत्सव पर स्कूल परिसर में बहुत सारी प्रतियोगिताएं की गईं छात्रों ने चित्रकला,खेलकूद,गायन, नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए सांताक्लॉज को याद किया, बच्चों ने क्त्रिसमस ट्री को सुंदर और आकर्षक ढंग से सजाया जो कि सभी का मन मोह रहा था। तथा नन्हे मुन्ने बच्चों ने सेंटा क्लॉज की पोशाक में सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्य ऋतु शर्मा ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी को क्रिश्मिश की बधाई दी।कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापिका समीक्षा गुप्ता, आँचल गुप्ता, शालू रानी का सहयोग रहा।




























