होम राज्य उत्तर प्रदेश शेखूपुर विधायक ने किया जगत में गौशाला का निरीक्षण,व्यवस्थओं से सन्तुष्ट विधायक...

शेखूपुर विधायक ने किया जगत में गौशाला का निरीक्षण,व्यवस्थओं से सन्तुष्ट विधायक ने की पंचायत सचिव रीना पाठक की प्रशंसा


बदायूं। शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने ग्राम जगत में गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत सचिव रीना पाठक मौजूद रहीं।


सोमवार को अचानक विधायक धर्मेंद्र शाक्य ग्राम जगत की गौशाला पहुंच कर निरीक्षण किया इस दौरान गौशाला के केअर टेकर अमर सिंह ,ने विधायक को गायों को रखने के प्रबंधन गौशाला की संपूर्ण व्यवस्था से अवगत कराया। इस दौरान विधायक ने ग्राम पंचायत सचिव रीना पाठक से गायों के पानी-चारे की व्यवस्था की जानकारी लेकर उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर बीजेपी संयोजक, सोनू सक्सेना बूथ अध्यक्ष, दुष्यन्त सिंह -बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रधानपति प्रेमचंद, राम सिंह , सुनील गुप्ता ठेकेदार, सचिव रीना पाठक आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here