होम राज्य उत्तर प्रदेश सुनीता यादव ने 800 तथा 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक...

सुनीता यादव ने 800 तथा 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर बदायूँ का नाम किया रोशन,

बदायूँ। रोहिलखंड विश्वविद्यालय में चल रही अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय बदायूं की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कु सुनीता यादव ने 800 मीटर तथा 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर बदायूं का नाम रोशन किया हैl

महाविद्यालय के छात्र सुखपाल ने त्रिकूद प्रतियोगिता में शीर्ष 3 स्थानों में जगह बनाई है परंतु अंतिम निर्णय अभी आना शेष है lप्राचार्य डॉ प्रशांत कोहली ने विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है, चीफ प्रॉक्टर कैप्टन डॉ संतोष सिंह, क्रीडा प्रभारी डॉ आशीष कुमार गुप्ता और समाजशास्त्री सुमित कुमार मिश्रा ने विश्वविद्यालय परिसर पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया l
विश्वविद्यालय में 98 कॉलेजों की टीमें प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित होने पहुंची हैं, बदायूँ से नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय के 30 खिलाड़ियों का दल डॉ गुलाब राय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय पहुंचा हुआ है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here