होम राज्य उत्तर प्रदेश विधायक धर्मेंद्र शाक्य के प्रयासों से शेखूपुर क्षेत्र के गांव मुगर्रा जरासी...

विधायक धर्मेंद्र शाक्य के प्रयासों से शेखूपुर क्षेत्र के गांव मुगर्रा जरासी कृपिया एवं लभारी में केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी का बोरिंग कार्य प्रारंभ दस करोड़ की लागत से दो गांवों के लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ

बदायूं : जिले में विधानसभा-116 शेखूपुर क्षेत्र के गांव मुगर्रा जरासी कृपिया एवं लभारी विकास क्षेत्र कादरचौक में केंद्र सरकार की ओर से जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल योजना के तहत टंकी वोरिंग का कार्य शेखूपुर विधायक धर्मेंद शाक्य के प्रयासों से प्रारंभ हो गया,वोरिंग टीम के गांव में पहुंचते ही भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई,हर जुबान पर विधायक की प्रशंसा सुनाई पड़ रही थी।


यह योजना जिले में पहली बार लागू की गई है इसके तहत मुगर्रा जरासी में दो करोड़ 54 लाख 99 हजार एवं लभारी विकास क्षेत्र कादरचौक में पांच करोड़ 77 लाख की लागत से जल जीवन मिशन की योजना का शिलान्यास हुआ। अभिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि विधायक जी के प्रयासों से 51 प्रोजेक्टों की स्वीकृति क्षेत्र के लोगों को लाभांवित करने लिए मिली है। इन दोनों गांवों में 10 करोड़ की लागत से इस योजना का कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे लोगों के घरों में पानी की टंकी लगाई जाएगी और लोगों को शुद्ध फिल्टर पानी मिलेगा जिसका लाभार्थी के लिए कोई चार्ज भी देय नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here